Move to Jagran APP

सात फेरे ले बने जीवनभर के साथी, दूर-दूर से आए रिश्तेदार बने बराती

-देवोत्थान एकादशी पर शहर में जगह-जगह हुए सामूहिक विवाह समारोह -बैंडबाजों के संग निकली बरात, आशीष देते रहे माता-पिता, नाचे बराती

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:00 AM (IST)
सात फेरे ले बने जीवनभर के साथी, दूर-दूर से आए रिश्तेदार बने बराती
सात फेरे ले बने जीवनभर के साथी, दूर-दूर से आए रिश्तेदार बने बराती

आगरा: देवोत्थान एकादशी पर अबूझा सहालग। मंडप में गूंजते मंत्र और ढोलक की थाप के साथ मंगल गीत गातीं महिलाएं। बेटे-बेटियों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में जीभर निहारते माता-पिता। कभी आशीष देते तो कभी बलाएं उतारते। बरात में बैंडबाजों की थापों पर नाचते नाते-रिश्तेदार और मित्र मंडली। लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते लोग। विवाह की रस्मों और सात फेरों के साथ जीवनभर साथ निभाने का वादा। विदाई की बेला में अश्रुओं से भीगी पलकें। सोमवार को ताजनगरी में अलग-अलग स्थानों पर हुए सामूहिक विवाह समारोहों में कुछ ऐसा ही नजारा रहा।

loksabha election banner

68 जोड़ों ने लिए सात वचन

अखिल भारतीय लोधी महासभा एवं लोधी विकास समिति ने 24वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन फतेहाबाद रोड स्थित कलाल खेड़िया में आयोजित किया। इसमें 68 जोड़े वैवाहिक रस्मों के बीच एक-दूसरे के हो गए। समिति द्वारा उन्हें गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उन्नाव के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हर साक्षी महाराज, सांसद चौ. बाबूलाल, एटा के विधायक विपिन कुमार डेविड, अखिल भारतीय लोधी महासभा के मिश्रीलाल राजपूत, निहाल सिंह भोले ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। लोधी विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश राजपूत ने कहा कि यह आयोजन दहेज रूपी दानव को मारने का काम करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे, तेजवीर सिंह प्रधान, गुलाब सिंह, महाराज सिंह राजपूत, डॉ. लालसिंह राजपूत, मोहन सिंह लोधी, पृथ्वीराज लोधी आदि मौजूद रहे।

सक्सेना महासभा ने कराई 21 जोड़ों की शादी

सक्सेना महासभा द्वारा नौवां सामूहिक विवाह समारोह शांति सरोवर धाम कॉलोनी बिचपुरी रोड पर कराया गया। इसमें 21 जोड़ों की शादी कराई गई। महासभा की ओर से उन्हें गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। मुख्य अतिथि सांसद चौ. बाबूलाल, विधायक चौ. उदयभान सिंह, जगन प्रसाद गर्ग, डॉ. जीएस धर्मेश, जितेंद्र वर्मा, मृदुला कठेरिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सक्सेना व महामंत्री नवल किशोर सक्सेना ने अन्य जिलों भरतपुर, धौलपुर, बयाना, राजाखेड़ा, इटावा, मैनपुरी से आए समाज के लोगों का स्वागत किया। ओमप्रकाश सक्सेना, राममूर्ति सक्सेना, चित्र सिंह सक्सेना, तेज ंिसह सक्सेना, अर्जुन सिंह सक्सेना, वृंदावन सक्सेना, रामभरोसी सक्सेना, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

कुशवाहा महापंचायत ने कराया 12 जोड़ों का विवाह

कुशवाहा महापंचायत सेवा समिति ने हरिओम नर्सरी, रामबाग में सामूहिक विवाह कराया। इसमें 12 जोड़े एकदूजे के हुए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा और सपा के महासचिव ऊदल सिंह कुशवाहा ने वर-वधू को अशीर्वाद दिया। समिति द्वारा जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। अध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा एडवोकेट, महामंत्री प्रताप सिंह कुशवाहा, मेघसिंह कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, लायक सिंह कुशवाहा, तीरथ सिंह कुशवाहा, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शाक्य समाज ने कराई 15 जोड़ों की शादी

शाक्य समाज उत्थान समिति का सामूहिक विवाह समारोह प्रकाश गार्डन, शमसाबाद में हुआ। इसमें समाज के 15 जोड़ों का विवाह हुआ। सलोनी ऑयल मिल से बरात शुरू हुई। इसमें बराती फिल्मी गीतों पर नाचते हुए चल रहे थे। पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवदंपत्तियों को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। डॉ. जेपीएस शाक्य, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. त्रिमोहन शाक्य, पूरनचंद शाक्य, उत्तमचंद शाक्य, भगवती प्रसाद शाक्य, भोलाराम आदि मौजूद रहे।

शिव शक्ति युवा ने कराई पांच जोड़ों की शादी

शिव शक्ति युवा जन जागृति समिति ने 12वां सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह शिव शक्ति पार्क ट्रांस यमुना कॉलोनी में कराया। इसमें निर्धन गरीब पांच कन्याओं का विवाह कराया गया। समिति की तरफ से उन्हें गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। रात को देवी जागरण हुआ। इसमें सोनू बाबला, चंदन शर्मा, राजू जयपुरिया व निरंजन सिंह राजपूत के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति विभोर हो उठे। सुशील राजपूत, पृथ्वीराज लोधी, देवेंद्र शर्मा, हरीओम भदौरिया, विजय राजपूत, विनोद कुमार, बालकिशन गुप्ता मौजूद रहे।

कोहिनूर क्लब ने कराई दो कन्याओं की शादी

लायंस एमजेएफ कोहिनूर क्लब ने सोमवार को नेहरू नगर स्थित साई बाबा मंदिर में दो कन्याओं का विवाह कराया। अध्यक्ष रीना गर्ग ने देवोत्थान के दिन विवाह का महत्व बताया। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने विवाह की तैयारी कराई। बबिता चौहान, रोमा, सुमन, संगीता गोयल, रितु गोयल, राशि गर्ग, स्वाति अग्रवाल, रीना अग्रवाल, साधना शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.