आगरा में हो रही श्रीमद्भागवत का विदेशों में श्रवण
आगरा: अधिकमास पर श्रीमद्भागवत कथा को विदेशों में भी सुन रहे हैं।
जागरण संवाददाता, आगरा: अधिकमास पर श्रीमद्भागवत कथा को विदेशों में भी सुन रहे हैं। शहर के दर्जनों मंदिरों में श्रीमद्भागवत कथा चल रही हैं। कई मंदिरों से सीधा प्रसारण लोग विदेशों में देख रहे हैं। इनमें कथा व्यास अपने फेसबुक पेज से भारतीय नागरिकों को कथा रस प्रदान कर रहे हैं।
लोहामंडी, आलमगंज स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का प्रसारण कई देशों में भारतीय नागरिक सुन रहे हैं। जर्मन, जापान, दुबई, अमेरिका और यूके में लोग सुन रहे हैं। कथा वाचक पं. अनिल शास्त्री चतुर्वेदी के अनुसार 20 मई से मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई है। पहले दिन से ही कथा का लाइव प्रसारण हो रहा है। पांच देशों में रह रहे भारतीय नागरिक सुनते हैं। जर्मनी में राजस्थान के सुंदर लाल, पंजाब की निशा शर्मा व विनय माहेश्वरी लाइव देखते हैं। अमेरिका में राजू शास्त्री, दुबई में विवेकानंद, ऋतु, माधव सुन रहे हैं। वहीं, यूके में गुजरात के राकेश भंट्ट, अक्षय उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, मधु शास्त्री, प्रकाश आदि लोग भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं।
विदेशी भी सुनते कथा
कथा वाचक के अनुसार लंदन में अंग्रेज भी श्रीमद्भागवत सुन रहे हैं। वहां से सांसद संजय जगतयानी रोजाना कथा सुनते हैं। जिस दिन लाइव करने में कोई तकनीकि बाधा होती है। तो वह फोन कर जानकारी लेते हैं। लाइव न होने पर रिकॉर्ड हुए कार्यक्रम को सुन रहे हैं। विदेश में आयोजन समिति का नाम
आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि मथुरा के रहने वाले कथा व्यास को लंदन से बुलाया गया है। इसलिए वहां के लोग अधिक सुन रहे हैं। मंदिर का प्रचार प्रसार हो रहा है।