Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी नहीं बंटा राशन

आगरा: खाद्यान्न और केरोसिन घोटाले में फंसे 50 राशन डीलरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:00 AM (IST)
दूसरे दिन भी नहीं बंटा राशन
दूसरे दिन भी नहीं बंटा राशन

आगरा: खाद्यान्न और केरोसिन घोटाले में फंसे 50 राशन डीलरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हैं। साथियों को गलत फंसाने का आरोप लगाते हुए अन्य राशन डीलर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। वितरण तिथि के दूसरे दिन गुरुवार को भी कार्ड धारकों को बैरंग लौटना पड़ा।

loksabha election banner

राशन कार्ड धारकों के डाटा बेस में परिवर्तन कर आधार नंबर हटा दिया गया था। इसके साथ ही दूसरा आधार नंबर लगा उनके राशन का गबन कर लिया गया था। विभागीय अधिकारी और राशन डीलर की मिलीभगत से पूरा खेल हुआ है। इसके बाद प्रयोग किए गए आधार कार्ड नंबर और राशन डीलर के विरुद्ध एफआइआर करा दी गई है। ऐसे में सभी राशन डीलरों ने अपने साथियों को निर्दोष बताते हुए विभागीय अधिकारियों पर घालमेल करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनसे मुकदमे वापस नहीं होने तक राशन वितरण नहीं करने का एलान किया है। इससे पांच सितंबर से शहरी क्षेत्र में शुरू हुआ वितरण प्रभावित हो गया है। वहीं आठ सितंबर से ग्रामीण क्षेत्र में भी वितरण होना है, जिसे लेकर अधिकारी असमंजस में हैं।

पूरे प्रदेश में ही गड़बड़ी हुई है और एसटीएफ जांच कर रही है। जिन डीलरों की संलिप्ता पाई गई है उनके विरुद्ध मामले दर्ज हुए हैं। हड़ताल पर गए राशन डीलरों से वार्ता चल रही है। जल्द ही कोई समाधान निकल आएगा।

नरेंद्र सिंह, एडीएम सिविल सप्लाई

दो दिन से चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन दुकान नहीं खुल रही है। राशन के लिए मुश्किल आ रही है। यह कब तक चलेगा कोई बताने वाला नहीं है।

सुरेश बाबू, आवास विकास

राशन लेने में हमेशा मुश्किल आती है। कभी ये कह लौटा देते हैं कि मिला नहीं है। अब दुकान ही नहीं खुल रही। बता रहे हैं घोटाले के बाद हड़ताल चल रही है।

राजकुमार, बोदला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.