रिश्ते के भाई हैं सीता और भरत
आगरा: उत्तर भारत में प्रसिद्ध आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में सीताजी और भरत का किरदार निभा रहे हैं।
आगरा: उत्तर भारत में प्रसिद्ध आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में सीताजी और भरत का किरदार निभा रहे वैभव चतुर्वेदी और सत्यम चतुर्वेदी रिश्ते के भाई हैं। वैभव पिछले वर्ष भी रामलीला में सीताजी बन चुके हैं। सत्यम भी लगातार दूसरी बार भरत बने हैं। शिवम पहली बार आगरा में शत्रुघ्न बन रहे हैं। स्वच्छता को सभी अपनाएं
रामलीला में सीताजी का किरदार मथुरा निवासी वैभव चतुर्वेदी निभा रहे हैं। हाईस्कूल में पढ़ रहे वैभव आगरा की रामलीला में तीन वर्ष पूर्व भरत भी बने थे। वैभव कों क्रिकेट और शतरंज खेलना पसंद है। महिला किरदार निभाने के सवाल पर वे कहते हैं कि लड़के-लड़कियां एक समान हैं। लड़कियां हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। गांधी जयंती पर देशभर में हुए स्वच्छता अभियान पर कहा कि स्वच्छता को सभी को अपनाना चाहिए। गंदगी की वजह से कई तरह की बीमारियां होती हैं। भरत को क्रिकेट और शतरंज पसंद
भरत का किरदार निभा रहे सत्यम चतुर्वेदी सीताजी का किरदार निभा रहे वैभव के बड़े भाई हैं। वे बीकॉम कर चुके हैं। क्रिकेट और शतरंज खेलना पसंद है। फिल्में कभी-कभी देखते हैं। सत्यम बताते हैं कि वह रामलीला से पांच साल की उम्र से जुड़े हैं। दो साल पहले मेरठ की रामलीला में राम भी बन चुके हैं। आगरा की रामलीला में लगातार दूसरे साल भरत बन रहे हैं। लोको पायलट बनना चाहते हैं शत्रुघ्न
शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे शिवम चतुर्वेदी नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। रामलीला से जुडे़ शिवम भरत और शत्रुघ्न के किरदार निभा चुके हैं। यहां की रामलीला में पहली बार शत्रुघ्न बन रहे हैं। उन्हें कबड्डी खेलना पसंद है। उनकी ख्वाहिश रेलवे में लोको पायलट बनने की है।