Move to Jagran APP

रामबाग में सेहत की सैर के साथ देश-दुनिया की चर्चा

योग और व्यायाम के जरिये लोग ले रहे स्वास्थ्य लाभ, लोगों की दिनचर्या में शामिल है रामबाग पार्क की सैर

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:00 AM (IST)
रामबाग में सेहत की सैर के साथ देश-दुनिया की चर्चा
रामबाग में सेहत की सैर के साथ देश-दुनिया की चर्चा

आगरा (जागरण संवाददाता): मंद-मंद बहती ठंडी हवा। घास पर जमी ओस की बूंदें। पार्क के बीच बने प्लेटफॉर्म पर योग करते बुजुर्ग। यह नजारा रविवार की सुबह रामबाग पार्क का है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर दिन पार्क में सेहत की सैर करने आते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद बुजुर्गो ने योग क्लब बना लिया है। सर्दी हो या गर्मी योग की क्लास मिस नहीं होती। पहले योग इसके बाद देश के हालात और राजनीति पर भी चर्चा होती है।

loksabha election banner

यमुना पार स्थित रामबाग पार्क में सुबह पांच बजे से लोगों का पहुंचना शुरू हो जाता है। यहां टहलने आने वालों में से अधिकांश लोग ऐसे हैं जो कई वर्षों से लगातार आ रहे हैं। पार्क में बुजुर्ग ही नहीं बल्कि महिला और बच्चे भी आते हैं। सबका मानना है कि जब तक सेहत सही नहीं होगी, कुछ सही नहीं होगा।

राजनीति पर भी होती चर्चा

योग और व्यायाम के बाद अधिकांश लोग पार्क में बने चबूतरे पर एकत्रित होते हैं। इसके बाद देश-दुनिया के बारे में चर्चा होती है। कभी-कभी तो राजनीति पर चर्चा लंबी खिंच जाती है।

पक्षियों की भी करते सेवा

पार्क में आने वाले लोग पक्षियों की भी सेवा करते हैं। जगह-जगह पर पक्षी और चीटियों को दाने डालते हैं। उनके लिए पानी की भी व्यवस्था करते हैं।

पहले सीखा, अब दूसरों को करा रहे योग

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह राठौर पार्क में लोगों को योगा करा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह करीब 10 वर्ष से योग कर रहे हैं। जब उन्होंने आना शुरू किया था तो कोई और योग कराता था। कुछ सालों में वह प्रशिक्षित हो गए। योगा करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई तो उन्होंने योगा कराना शुरू कर दिया। छह वर्ष से लगातार आ रहा हूं। योगा करता हूं और एक किलोमीटर टहलता हूं। योग से शरीर को ऊर्जा मिलती और स्वस्थ भी रहते हैं।

बिजेंद्र सिंह

20 वर्ष से सुबह व्यायाम करा रहा हूं। सुबह-सुबह योग और ध्यान करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

राजेंद्र प्रसाद

10 वर्ष से लगातार यहां आ रहा हूं। टहलने और व्यायाम करने से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। सभी को योग करना चाहिए।

चोब सिंह कुशवाह

मॉर्निग वॉक और योग जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। 11 साल पहले अकेले इसकी शुरुआत की थी, लेकिन अब यह बड़ा गु्रप बन गया है।

दीपक अग्रवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.