Move to Jagran APP

पर्यटकों के स्वागत को ताजनगरी तैयार

- 188 दिन के बाद सोमवार से खुलेंगे ताजमहल और आगरा किला - कारोबारियों को रौनक लौटने की उम्मीद 17 मार्च से बंद हैं दोनों स्मारक

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 07:00 AM (IST)
पर्यटकों के स्वागत को ताजनगरी तैयार
पर्यटकों के स्वागत को ताजनगरी तैयार

आगरा, जागरण संवाददाता। छह माह से बंद ताजमहल और आगरा किला के दरवाजे सोमवार से सैलानियों के लिए खुलने जा रहे हैं। इससे ताजनगरी में रौनक लौटने की उम्मीद जगी है।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतते हुए 17 मार्च से सभी स्मारक बंद कर दिए गए थे। देश भर के तमाम स्मारक छह जुलाई को खुल गए थे, लेकिन आगरा जिला प्रशासन ने ताजमहल और आगरा किला खोले जाने की अनुमति नहीं दी थी। 188 दिन के बाद अब 21 सितंबर से दोनों स्मारक खुलने जा रहे हैं। इससे छह माह से पर्यटन कारोबार में छाई निराशा दूर होने की उम्मीद जगी है। ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित हैंडीक्राफ्ट की दुकानों और शोरूम में सफाई कराई जा चुकी है। घरेलू पर्यटकों के आने की उम्मीद:

अंतरराष्ट्रीय उड़ान और पर्यटन वीजा सíवस शुरू न होने से अभी घरेलू पर्यटकों के आने की ही उम्मीद है। इंटरनेशनल फ्लाइट और पर्यटन वीजा सíवस शुरू करने की माग की जा रही है। एएसआइ ने कराया सैनिटाइजेशन:

शुक्रवार को पूरे ताजमहल को सैनिटाइज कराया गया। पूर्वी व पश्चिमी गेट से लेकर मुख्य मकबरे तक सैनिटाइजेशन हुआ। एएसआइ ने इसके लिए पाच स्प्रे मशीनें मंगाई हैं। ताजमहल में दोपहर और शाम को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इन्हें हैं उम्मीदें

-आगरा में पर्यटन व हैंडीक्राफ्ट कारोबार पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पाच लाख लोग निर्भर हैं।

-500 छोटे-बड़े होटल, 100 से अधिक गेस्ट हाउस हैं।

-शहर में छोटे-बड़े करीब 500 हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम, शोरूम व दुकानें हैं।

-शहर में 500 के करीब छोटे-बड़े रेस्टोरेंट हैं।

-1200 से अधिक लाइसेंसधारक गाइड और 500 से अधिक फोटोग्राफर हैं।

-टूर व ट्रैवल ऑपरेटर को पर्यटकों के आने पर काम मिलेगा।

-ताजमहल खुलने के बाद पेठा कारोबार, घरेलू जूता कारोबार को राहत मिलने की उम्मीद है। वर्जन

ताजमहल खुलने के साथ एंपोरियम भी खुलना शुरू होंगे। फिलहाल एनसीआर और आसपास के जिलों से पर्यटकों के आने की उम्मीद है। ऐसे में एंपोरियम संचालकों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना होगा।

-प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर ताजमहल खुलने से घरेलू पर्यटन को बल मिलेगा। होटलों को कुछ राहत मिलेगी। गाइड व रेस्टोरेंट को काम मिलेगा। इंटरनेशनल फ्लाइट और पर्यटन वीजा देने की शुरुआत भी शीघ्र की जानी चाहिए, तभी पर्यटन उद्योग उबर सकेगा।

-अखिलेश दुबे, टूर ऑपरेटर 21 सितंबर से ताजमहल को खोलने का निर्णय अच्छा है। इससे दुनिया में अच्छा संदेश जाएगा। धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। हमें सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

-रमेश वाधवा, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन फोटोग्राफरों को अभी अधिक राहत नहीं मिलेगी। उन्हें चार स्लॉट में बाटा गया है, जिससे काम कम ही मिलेगा। पर्यटक मोबाइल से अधिक फोटो खींचते हैं। इस संकट से उबरने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।

-सर्वोत्तम सिंह, अध्यक्ष पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.