जेन-जी और जेन-अल्फा की सोशल मीडिया शिकायतों पर फोकस, आगरा पुलिस ने शुरू किया 'प्रज्ञा' डेटा सेंटर
यह केंद्र AI का उपयोग कर इंटरनेट मीडिया पर उठाई गई समस्याओं का विश्लेषण करेगा और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, जिससे डिजिटल सुरक्षा और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

आगरा पुलिस कमिश्नर।
HighLights
आगरा पुलिस ने 'प्रज्ञा' डेटा सेंटर का शुभारंभ किया।
जेन-जी, जेन-अल्फा की सोशल मीडिया शिकायतों पर फोकस।
AI से समस्याओं का विश्लेषण कर त्वरित समाधान होगा।
जागरण संवाददाता, आगरा। कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को ‘प्रज्ञा’ डेटा सेंटर की शुरूआत कर तकनीक आधारित पुलिसिंग की नई शुरुआत मंगलवार को की। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शुभारंभ किया। इस केंद्र का सबसे फोकस जेन-जी और जेन-अल्फा युवाओं की ओर से इंटरनेट मीडिया पर की जाने वाली शिकायतों का समाधान कर और फीडबैक देना है।
पुलिस आयुक्त ने कहा युवा एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रैफिक जाम, सड़क सुरक्षा, डिजिटल ठगी, सार्वजनिक स्थानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे तेजी से उठाते हैं।
डिजिटल सुरक्षा और सकारात्मक सहभागिता को भी बढ़ावा
‘प्रज्ञा’ इन पोस्ट्स का एआई से विश्लेषण कर वास्तविक समस्याओं की पहचान करेगा और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। युवा केंद्रित दृष्टिकोण से डिजिटल सुरक्षा और सकारात्मक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल, डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक अलका और सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग प्रसाद मौजूद रहे।
