आगरा में सिपाहियों ने धमका डाला दारोगा, पीटने की भी कोशिश; DCP ने लिया एक्शन
आगरा में ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत करने पर दो सिपाहियों ने एक दारोगा को धमकाया और मारपीट का ...और पढ़ें
-1789720836101_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। चौराहे पर ड्यूटी से गायब होेने की जानकारी ग्रुप में डालने से आक्रोशित सिपाहियों ने दारोगा को धमका दिया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट का प्रयास किया। सिपाहियों के आक्रामक रवैये से दारोगा सहम गया। मामले की लिखित शिकायत एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा से की।
एसीपी ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों सिपाहियों के विरुद्ध रिपोर्ट दी है। डीसीपी सिटी ने मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित कर दिया है। मामला रामबाग पुलिस चौकी का है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक थाने पर टीम बनाई गई हैं। दारोगा कुलदीप कुमार की 12 सितंबर को रामबाग चौराहे पर ड्यूटी थी।
चौराहे पर जाम लगा देख उन्होंने टीम में तैनात मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आयुष चौधरी को तलाश किया। दोनों चौराहे से गायब थे। दारोगा ने इसकी जानकारी ग्रुप पर डालने के बाद उनकी रपट लिखा दी। जानकारी होने पर दोनों सिपाही रामबाग चौकी पहुंच गए। दारोगा कुलदीप कुमार से भिड़ गए। बुरी तरह हड़़काने और धमकाने लगे।
चुपचाप नौकरी करने की धमकी देने लगे। दारोगा अकेला पड़ गया और सिपाहियों की बात सुनता रहा। सिपाहियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। बताते हैं विवाद के बाद दारोगा भावुक होकर रोने लगा। घटना की शिकायत एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा से की।
एसीपी ने प्रारंभिक जांच के बाद सिपाहियों निरोत्तम और आयुष चौधरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अनुशासनहीनता के आरोप में मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
एकता थाने पर तैनात दो दारोगा निलंबित
एकता थाने में तैनात दो दारोगा को भी लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। दारोगा सुमित राठी और कैलाश चंद्र गुप्ता पर थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों दारोगाओं द्वारा जनसुनवाई में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी।
जीजा परेशान कर रहा है तो उसको मार दो
सदर थाने के एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पीड़ित दारोगा से जीजा द्वारा परेशान करने शिकायत कर रहा है। इस पर दारोगा कह रहा है कि जीजा परेशान कर रहा है तो उसका कत्ल कर दो। पुलिस ने प्रसारित वीडियो की जांच की तो पता चला कि वह एडिट किया हुआ है।
बुधवार की रात को डिफेंस कालोनी निवासी अमित यादव के घर विवाद की सूचना पर गई थी। अमित की पत्नी अपने स्वजन के साथ उसके घर पहुंची थी।
वहां पर मारपीट में बीच-बचाव के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा कहा गया कि तुम्हारा जीजा है तो मार थोड़े ही दोगे। किसी ने वीडियो को एडिट करके प्रसारित कर दिया। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि प्रसारित वीडियो एडिट किया हुआ है।
