विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी बदले, नए अधिकारियों की तैनाती

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 19 Sep 2026 06:45 PM (IST)

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है, जिसमें तीन डीसीपी का तबादला कर दिया गया है। नए ...और पढ़ें

आगरा पुलिस कमिश्नरेट।

आगरा पुलिस कमिश्नरेट।

HighLights

  1. सय्यद अली अब्बास, सोनम कुमार, अतुल शर्मा का स्थानांतरण।

  2. ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, साद मिया खान आगरा के नए डीसीपी।

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर परिवर्तन हुआ है। यहां तैनात तीन डीसीपी स्थानांतरित कर दिए गए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को डीसीपी गौतमबुद्ध नगर, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है।

वहीं डीसीपी लाइन अतुल शर्मा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है। गोरखपुर से एसपी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और गौतमबुद्ध नगर से साद मिया खान और आंबेडकर नगर से एसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार को आगरा में डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं सहारनपुर के एएसपी मनोज कुमार यादव को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एडीशनल डीसीपी बनाया गया।