Move to Jagran APP

आगरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म केस, पुलिस ने सात दिन में तैयार की चार्जशीट, 'दो महीने में दिलाएंगे सजा'

जंगल में किशोरी के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म। पुलिस ने किरावली निवासी गणेश और संतोष को भेजा था जेल। पीड़िता को त्वरित न्याय के लिए आरोपितों के खिलाफ सात दिन में तैयार किया आरोप पत्र। अभियोग में आरोपितों को दो महीने में सजा दिलाने का है लक्ष्य।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 18 Mar 2023 09:42 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2023 09:42 AM (IST)
आगरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म केस, पुलिस ने सात दिन में तैयार की चार्जशीट, 'दो महीने में दिलाएंगे सजा'
Agra News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित पुलिस ने किए थे गिरफ्तार।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया।उसके साथ हुई दरिंदगी के घाव सूखने से पहले आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर दिया। सिकंदरा के जंगल में किशोरी से दुष्कम के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। पुलिस ने दरिंदगी के आरोपितों गणेश और संतोष के खिलाफ सात दिन में आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। उसका लक्ष्य अब न्यायालय में अभियोग पर त्वरित सुनवाई करा आरोपितों काे दो महीने में सजा दिलाने का है।

loksabha election banner

नौ फरवरी को हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ नौ फरवरी काे जंगल में दरिंदगी हुई थी। गांव डावली थाना किरावली निवासी गणेश ने उसे होली के अगले दिन मिलने के बहाने बुलाया था। उसे रुनकता कस्बे में एक रेस्टोरेंट लेकर गया। जिसके बाद गांव तक छोड़ने के बहाने आरोपित उसे सिकंदरा के जंगल में लेकर गया। वहां गणेश और उसके साथी संतोष ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

दुपट्टा से घोंटा था गला

विराेध करने पर आरोपिताें ने किशोरी के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। सिर में ईंट से प्रहार किया। जिसके बाद गले में दुपट्टा बांध उसे जंगल में कांटों पर घसीटा था। उसे मृत जानकर उसे कंटीली झाड़ियों के बीच फेंक गए थे। किशोरी होश में आने पर 10 मार्च की सुबह कांटों पर घिसटने के बाद सड़क की ओर अायी थी। राहगीर ने उसे मरणासन्न हालत में देखकर स्वजन को सूचना दी थी।किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एसएन में रेफर किया गया।

24 घंटे में गिरफ्तार किए थे आरोपित

प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही और उनकी टीम ने किशोरी के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर आरोपितों को खोज निकाला।गांव डावली थाना किरावली निवासी गणेश और संतोष को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए।

दो महीने में दिलाएंगे सजा

पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने आरोपितों को दो महीने मे सजा दिलाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत पुलिस को सात दिन में सात दिन में आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में दाखिल करने की कहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.