आगरा, जागरण संवाददाता। Bangladeshi Citizen In Agra सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 32 बांग्लादेशी पकड़े हैं। यह बांग्लादेशी आवास विकास कालोनी में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे।
यह बांग्लादेशी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 में में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में 17 महिलाएं और 15 पुरूष हैं। ये सभी यहां ओआर कूड़ा बीनने का काम करते थे। कई के पास पासपोर्ट और वीजा भी मिला है।
बंगलादेशियों को बंगाल सीमा से भारत की सीमा मे प्रवेश के लिए एजेंट 15 से 20 हज़ार रुपये में ठेका लेता था। वह इन्हें पश्चिम बंगाल में प्रवेश कराने के बिहार लेकर आते थे। वहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में लेजर आते थे। जिसके बाद वह अन्य जिलों में भेजे जाते थे। पकड़े गए एक पुरुष, दो महिला, एक बच्चे के पास बांग्लादेश के पासपोर्ट है।
ये सवाल जानने में जुटी पुलिस
पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ की जा रही है। वह यहां कब और कैसे आए? क्या इन लोगों को यहां पर किसी ने बसाया था। झुग्गी झोपड़ी बनाने लिए उन्हें किराए पर ज़मीन दी गई थी तो इसका किराया कौन वसूल रहा था। पुलिस यह भी जानकारी कर रही है कि यह बांग्लादेशी यहां कब से रह रहे थे।
पुलिस को शहर में बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध तरीके से रहने का इनपुट मिला था। जिसके बाद से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस को बांग्लादेशी नागरिकों की सही लोकेशन मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 32 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े हैं।