पिनाहट में चंबल पर पांटून पुल, MP के वन विभाग ने अटकाया रोड़ा; सांसद को देना पड़ा दखल
पिनाहट में चंबल नदी पर पैंटून पुल के मरम्मत कार्य को मध्य प्रदेश वन विभाग ने रोक दिया था। मुरैना ...और पढ़ें

पिनाहट में चंबल नदी पर बनने वाला पांटून पुल।
संवाद सूत्र, पिनाहट (आगरा)। चंबल नदी पिनाहट घाट पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहै पैंटून पुल के मरम्मत कार्य को मध्यप्रदेश वन विभाग ने आकर रुकवा दिया। जिसकी सूचना पर अम्बाह वन विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों के हंगामा करना शुरू कर दिया। तभी मुरैना सांसद के हस्तक्षेप के बाद पुल मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।
शासनादेश अनुसार पिनाहट चंबल नदी घाट पर लगने वाले पैंटून पुल को 15 अक्टूबर तक संचालित हो जाना चाहिए था। किन्तु निर्माण संस्था लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण अब तक चालू नहीं हो पाया है। व्यापारियों द्वारा बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। जो बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।
उसमें भी मंगलवार को मध्यप्रदेश के अम्बाह वन विभाग की टीम ने चंबल नदी घाट पहुंचकर मरम्मत कार्य रुकवा दिया। मध्यप्रदेश सीमा में पुल के उतार के लिए बोरियों में बालू और मिट्टी भरकर चल रहै काम को रोक दिया और बोरियों को फाड़कर फेंक दिया। साथ ही कर्मचारियों को धमकी दी। कि निर्माण किया तो मुकदमा लिखवा देंगे। जिसके बाद कर्मचारियों ने काम रोक दिया।
मामले की सूचना मध्यप्रदेश सीमा के तटवर्ती ग्रामीणों को होने पर गुस्साए लोगों की भारी भीड़ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में अम्बाह स्थिति वन विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां जमकर हंगामा किया गया।
मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा मुरैना सांसद शिव मंगल तोमर को समस्या से अवगत कराया गया। जिसके बाद सांसद द्वारा पुल निर्माण शुरू कराने के लिए वन विभाग से कहा। जिसके बाद शाम चार बजे पैंटून पुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक काम रुका रहा है।
