विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Hike: फिर बढ़ाए तेल कंपनियों ने दाम, जानिए आगरा में आज क्‍या है पेट्रोल और डीजल का भाव

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Tue, 29 Mar 2022 07:21 AM (GMT+05:30)

Agra Petrol Price Today तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए हैं। सात दिन में पेट्रोल ...और पढ़ें

Agra Petrol Price Today: आगरा में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 100 रुपये लीटर के करीब पहुंच गया है।
Agra Petrol Price Today: आगरा में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 100 रुपये लीटर के करीब पहुंच गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। चुनाव बाद आम आदमी को रोजाना धीरे धीरे झटका दिया जा रहा है। रात में पेट्रोल भराकर लौटो तो अगले दिन दाम फिर बढ़े हुए मिल रहे हैं। पिछले मंगलवार से इस मंगलवार के बीच छह बार मूल्‍यवृद्धि की जा चुकी है। इस एक हफ्ते में पेट्रोल चार रुपये और डीजल 4.10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। यदि बुधवार को भी दाम बढ़ाए गए तो पेट्रोल की कीमत 100 प्रति लीटर के पार होगी। आगरा में अब पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 91.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम के बीच अब अंतर 10 रुपये से भी कम रह गया है। इसका सीधा असर अब बाजार में महंगाई के रूप में देखने को मिल रहा है।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

27 मार्च 98.74, 90.22

28 मार्च 99.04, 90.67

29 मार्च 99.84, 91.37

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।