Move to Jagran APP

उत्तम क्षमा के साथ दसलक्षण महापर्व शुरू

आगरा: उत्तम क्षमा के साथ दिगंबर जैन के दसलक्षण महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गए। जिनालयों में सुब

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 06:00 PM (IST)
उत्तम क्षमा के साथ दसलक्षण महापर्व शुरू
उत्तम क्षमा के साथ दसलक्षण महापर्व शुरू

आगरा: उत्तम क्षमा के साथ दिगंबर जैन के दसलक्षण महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गए। जिनालयों में सुबह अभिषेक-पूजन के लिए धर्मप्रेमियों की भीड़ उमड़ी। दसलक्षण महापर्व 25 सितंबर को क्षमावाणी पर्व के साथ संपन्न होगा।

loksabha election banner

शहर में स्थित करीब 75 दिगंबर जैन मंदिरों में पूजा-पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत में भगवान का अभिषेक व पूजन हुआ। 9:30 बजे धर्मसभा हुई। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन प्रदीप जैन पीएनसी, विमल जैन, भोलानाथ जैन, डॉ. जितेंद्र जैन ने किया। पाद प्रक्षालन दिव्यांशु राज, राजकुमार जैन राजू ने किया। धर्मसभा में आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि हम पर्यूषण पर्वराज के दिनों में अधिक तप, त्याग की साधना करें। महापर्व नीरस जीवन को सरस बनाते हैं। जिस प्रकार तीर्थो में श्री सम्मेद शिखर, णमोकार मंत्र, पर्वतों में सुमेरु, नदियों में गंगा का महत्व है, वैसे ही पर्वो में पर्यूषण पर्व का काफी महत्व है।

दोपहर 2:30 बजे सरस्वती पूजन हुआ। फिर सूत्र की वाचना व विवेचना हुई। शाम सात बजे श्रीजी की आरती, आठ बजे से प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सभा में डॉ. जितेंद्र जैन, भोलानाथ जैन, अखिल बरौलिया, राकेश जैन, पार्षद मदनलाल बैनाड़ा, उष जैन, रूपेश जैन, राजकुमार जैन, प्रमेंद्र जैन मौजूद रहे।

उत्तम क्षमा के साथ पर्यूषण पर्व शुरू : शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर सात आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार को उत्तम क्षमा के साथ पर्यूषण पर्व शुरू हुआ। पं. मोहित जैन शास्त्री ने श्रीजी का अभिषेक कराया। उन्होंने बताया कि दसलक्षण पर्व संयम और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। यह साल में तीन बार मनाया जाता है, लेकिन मुख्य रूप से भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से चतुर्दशी तक मनाया जाता है। कमला कुमार जैन, अखिल कुमार जैन, मगन कुमार जैन, केवलचंद्र जैन, महेशचंद्र जैन, विजय जैन, अनिल आदर्श जैन, राकेश जैन, रवि जैन, राहुल जैन मौजूद रहे। शाम को लघु नाटिका का मंचन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.