Move to Jagran APP

ताज के आसपास सांड़ो का आतंक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन के समय आवारा पशुओ को पकड़ने वाले नगर निगम ने ताज की ओर से आंखे मूंद रखी है। यहां दिन भर विचरण करते आवारा पशुओ के चलते देश-विदेश से आए सैलानियो की जान पर बन रही है। रविवार को एक बच्च चुटैल भी हो गया, मगर जिम्मेदार अफसर नीद से नही जागे।

By Edited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 12:16 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 12:16 AM (IST)
ताज के आसपास सांड़ो का आतंक
ताज के आसपास सांड़ो का आतंक

जागरण संवाददाता, आगरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन के समय आवारा पशुओ को पकड़ने वाले नगर निगम ने ताज की ओर से आंखे मूंद रखी है। यहां दिन भर विचरण करते आवारा पशुओ के चलते देश-विदेश से आए सैलानियो की जान पर बन रही है। रविवार को एक बच्च चुटैल भी हो गया, मगर जिम्मेदार अफसर नीद से नही जागे।

loksabha election banner

शहर मे आवारा पशुओ का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर की सड़को पर सुबह से रात तक उन्हे घूमते हुए देखा जा सकता है। दुनिया के सात अजूबो मे शुमार ताज भी इससे अछूता नही है। आधा दर्जन से अधिक आवारा पशु यहां दिन भर दौड़ते रहते है। इससे सैलानियो की जान पर बनी आती है। लखनऊ मे पिछले दिनो सांड द्वारा पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को पटककर मारने के बाद भी नगर निगम ने इस ओर ध्यान नही दिया है। रविवार को ताज पर गंभीर हादसा होने से रह गया। सुबह पूर्वी गेट पर दौड़ रहे सांड की टक्कर से घूमने आया बच्चा चुटैल हो गया। शाम चार बजे के करीब गेट पर दो सांड आमने-सामने आ गए। पुलिसकर्मियो ने उन्हे दौड़ाने की कोशिश की तो एक सांड ने पुलिसकर्मी के पीछे ही दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पर्यटको की सुरक्षा के लिए दिन भर आवारा जानवर खतरा बन रहे है, लेकिन नगर निगम का ध्यान इस ओर बिल्कुल भी नही है। वह सांड पकड़ने को कोई कदम नही उठा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.