Move to Jagran APP

Agra News: प्रेमिका से शादी न होने पर यमुना में कूदा 'सुल्तान', रातभर पुलिस रही परेशान, सुबह मिली चैन की सांस

आगरा में बल्केश्वर रजवाड़े का युवक बुधवार शाम यमुना में कूद गया था। रात भर गोताखोरों से तलाश कराती रही पुलिस। दूसरी तरफ युवक सुल्तान सुबह मोहल्ले में ही घूमता मिला। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। सुल्तान ने बताया कि स्वजन उसकी पसंद से शादी नहीं कर रहे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 01:09 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 01:09 PM (IST)
Agra News: प्रेमिका से शादी न होने पर यमुना में कूदा 'सुल्तान', रातभर पुलिस रही परेशान, सुबह मिली चैन की सांस
बल्केश्वर का एक युवक यमुना में कूद गया, रातभर उसकी तलाश चली लेकिन वो सुबह मोहल्ले में घूमता मिला।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रेमिका से शादी न होने से वह परेशान था। स्वजन उसकी शादी के खिलाफ थे। इससे परेशान होकर बुधवार रात को युवक बल्केश्वर घाट पर यमुना में कूद गया। किनारे पर बैठे कुछ लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। रात भर पुलिस और स्वजन उसकी गोताखोरों की मदद से तलाश कराते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह वह मोहल्ले में ही घूमता मिल गया। इसके बाद उसने जो कहानी पुलिस को बताई उससे सभी हैरान रह गए।

loksabha election banner

बल्केश्वर के रजवाड़ा निवासी 18 वर्षीय सुल्तान मोहल्ले की एक युवती से प्यार करता है। उसके भाई इस संबंध का विरोध करते थे। जबकि वह शादी की जिद कर रहा था। बुधवार को इसको लेकर भाइयों से उसका झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद ही सुल्तान घर से बिना बताए चला गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे यमुना में छलांग लगाते हुए देख लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को भी बुला लिया गया। देर रात तक पुलिस और स्वजन गोताखोरों की मदद से तलाश कराते रहे। मगर, उसका कोई सुराग नहीं मिला। परेशान होकर देर रात पुलिस और स्वजन वापस हो गए।

गुरुवार सुबह सुल्तान मोहल्ले के पास ही घूमता हुआ मिल गया इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। थाने में सुल्तान ने बताया कि स्वजन उसकी पसंद से शादी नहीं कर रहे थे। इसलिए वह गुस्सा होकर चला गया था और यमुना में छलांग लगा दी। यमुना से निकलते हुए किसी ने उसे नहीं देखा था। इसलिए सभी यही समझ रहे थे कि वह यमुना में डूबा हुआ है। जबकि वह थोड़ी देर बाद ही निकल कर वहां से चला गया था । 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.