Move to Jagran APP

Agra News: आगरा में यमुना नदी में सुबह कूदी महिला, दूधिया बना जीवन रक्षक

Agra News जवाहर पुल पर मंगलवार सुबह 10 बजे की घटना। ग्रह क्लेश से तंग आकर महिला ने लगा दी यमुना में छलांग। पानी का स्तर ज्यादा और बहाव तेज होने के चलते दूधिया ब्रजेश को करना पड़ा काफी संघर्ष लेकिन उसने सुरक्षित बाहर निकाल ली महिला।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 01:09 PM (IST)
Agra News: आगरा में यमुना नदी में सुबह कूदी महिला, दूधिया बना जीवन रक्षक
Agra News: आगरा में मंगलवार सुबह महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी।

आगरा, जागरण संवाददाता। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र मैं रहने वाली एक महिला ने गह कलेश के चलते यमुना नदी में मंगलवार सुबह छलांग लगा दी। तभी पास से गुजर रहे राहगीर दूधिया ने महिला को यमुना में कूदते हुए देख लिया। बिना अपनी जान की परवाह किए दूधिया भी पीछे से कूद गया और उसने लहराें के बीच संघर्ष करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दूधिया की सूझबूझ से महिला की जान बच गई है। हालांकि बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

loksabha election banner

सीता नगर निवासी लता पचौरी पत्नी स्वर्गीय गुड्डू उम्र करीब 25 वर्ष मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे रोते हुए जवाहर पुल की तरफ चली गई। लता ने जवाहर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी, उसी समय वहां से दूध लेकर बृजेश पुत्र रामचरण दूध लेकर गुजर रहा था।

लता को यमुना नदी में कूदता देखकर ब्रजेश ने बाइक साइड में रोककर पीछे से छलांग लगा दी। चूंकि इस समय यमुना का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है, ब्रजेश पानी की लहरों से संघर्ष करता हुआ लता तक पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद लता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तब तक पुल पर भीड़ जमा हो चुकी थी।

घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूधिया ब्रजेश के इस साहस की प्रशंसा की। वहीं पुलिस ने लता के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी है। अभी वह बेहोशी की हालत में है, उसे उपचार के लिए भेजा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.