Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: पानी आए तो भरना न भूलें, त्योहार पर 48 घंटे शहर में पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित

    By Ajay DubeyEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 09:02 AM (IST)

    Water Supply in Agra पालड़ा फाल (बुलंदशहर) से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई है। सिकंदरा जलकल का 144 एमएलडी गंगाजल प्लांट बंद हो गया। ऐसे में यमुना जल का शोधन करने के लिए 144 एमएलडी एमबीबीआर प्लांट चलाया गया।

    Hero Image
    त्योहार के सीजन मे शहर मे 48 घंटे रहेगी जलापूर्ति बाधित

    आगरा, जागरण संवाददाता। अभी 48 घंटे पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी, सिकंदरा जलकल से पोषित क्षेत्रों में कुछ देर के लिए पानी आएगा, जीवनीमंडी जलकल से पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसलिए वै​कल्पिक इंतजाम कर लें, पानी आने पर भर कर रख लें, 48 घंटे तक पानी का संकट बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पालड़ा फाल (बुलंदशहर) से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे सिकंदरा जलकल का 144 एमएलडी गंगाजल प्लांट बंद हो गया। ऐसे में यमुना जल का शोधन करने के लिए 144 एमएलडी एमबीबीआर प्लांट चलाया गया। इससे सिकंदरा जलकल से पोषित क्षेत्रों में दो तिहाई पानी की आपूर्ति हुई।

    उधर, जीवनीमंडी 200 एमएलडी गंगाजल प्लांट 60 प्रतिशत गंगाजल के साथ चला। इससे शहर आधे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रही। पीपली मंडी, रावतपाड़ा सहित कई क्षेत्रों में शाम पांच बजे से दो घंटे के लिए पानी की आपूर्ति की गई।

    यह भी पढ़ेंः OP Sharma Passaway: बुझ गया जादू का सितारा, आगरा में जादुई रूप से दिखाया था विशालकाय डायनासोर

    कल रात से गंगाजल की बढ़ेगी आपूर्ति

    कैनाल में एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे रविवार रात से गंगाजल की आपूर्ति बढ़ने लगेगी, सोमवार से गंगाजल की आपूर्ति बढ़ जाएगी। मंगलवार से पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकती है।

    इन इलाकों में रहा संकट

    जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से पोषित यमुनापार, कमलानगर, बल्केश्वर, विजय नगर, गांधी नगर, जीवनी मंडी, बेलनगंज, कचहरी घाट, रावतपाड़ा, दरेसी, फव्वारा, कोतवाली, बिजलीघर, मंटोला, बालूगंज, ताजगंज, छावनी, राजपुर चुंगी, ईदगाह, रकाबगंज, नामनेर सहित बड़ी आबादी प्रभावित रहेगी।

    सिकंदरा, बोदला में आपूर्ति रही प्रभावित

    सिकंदरा वाटर वर्क्स से पोषित सिकंदरा, बोदला, केदार नगर, शाहगंज, लोहामंडी, गोकुलपुरा, राजामंडी, मदिया कटरा, कैलाशपुरी रोड, महर्षि पुरम, लायर्स कालोनी, नगला पदी, सूर्य नगर, संजय प्लेस सहित कई इलाकों जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

    पालड़ा फाल से पानी छोड़ा जा रहा है, यह रविवार रात तक आ जाएगा। मंगलवार से आपूर्ति सुचारू हो सकती है।

    रमेश चंद्र, परियोजना प्रबंधक जलनिगम गंगाजल इकाई

    सिकंदरा जलकल में यमुना जल का शोधन करने के लिए 144 एमएलडी क्षमता का एमबीबीआर प्लांट चलाया गया है। दो दिन तक पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है।

    आरएस यादव, महाप्रबंधक जलकल

    पीपल मंडी, रावतपाड़ा में सुबह पानी नहीं आया, शाम को दो घंटे के लिए यमुना जल की आपूर्ति हुई है। त्योहार पर पानी की कमी होने से लोग परेशान हैं।

    रवि माथुर, पार्षद

    यह भी पढ़ेंः CM Yogi Aditya nath in Etah: मुख्यमंत्री आज एटा में, करेंगे 419.74 करोड़ की 255 परियोजनाओं का लोकार्पण