Move to Jagran APP

रंगीन हुआ सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, आगरा: बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार भाईचारा और प्रेम को बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि धरती-अंबर और सात समंदर तक सोशल मीडिया भी अबीर गुलाल से रंगीन हो चला। गुरुवार को एक दूजे से गले मिलने और गुलाल से लाल करने का स्नेह से देखने को मिला। फिर क्या बस इतने ही सोशल मीडिया भी रंगीन हो गया। रंग बिरंगे गुलाल की थाली और पिचकारी मेसेज के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपने दोस्तों को बधाइयां दी। फेसबुक, टविटर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर सुबह होते ही होली का दौर शुरू हो गया। किसी ने राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी..जैसे मेसेज से शुभकामनाएं दी। राजनेता से लेकर अभिनेता तक सोशल मीडिया पर रंग की फुहार बिखेरते दिखे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 10:46 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 10:46 PM (IST)
रंगीन हुआ सोशल मीडिया
रंगीन हुआ सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, आगरा: बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार भाईचारा और प्रेम को बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि धरती-अंबर और सात समंदर तक सोशल मीडिया भी अबीर गुलाल से रंगीन हो चला। गुरुवार को एक दूजे से गले मिलने और गुलाल से लाल करने का स्नेह से देखने को मिला। फिर क्या बस इतने ही सोशल मीडिया भी रंगीन हो गया। रंग बिरंगे गुलाल की थाली और पिचकारी मेसेज के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपने दोस्तों को बधाइयां दी। फेसबुक, टविटर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर सुबह होते ही होली का दौर शुरू हो गया। किसी ने राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी..जैसे मेसेज से शुभकामनाएं दी। राजनेता से लेकर अभिनेता तक सोशल मीडिया पर रंग की फुहार बिखेरते दिखे।

loksabha election banner

कपल का होली डांस

म्यूजिक की धुन लोग थिरकते नजर आए। कपल्स भी इस समय का फायदा उठाते नजर आए। होली की गीतों पर डांस कर त्योहार के रंगमय हो गए।

प्रशासन की सोशल मीडिया पर नजर

रंगों को त्योहार पर सोशल मीडिया पर प्रशासन ने भी कड़ी नजर बना रखी है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की गठित हुई है। सोशल मीडिया पर होने वाली हर प्रकार की एक्टिविटी पर प्रशासन नजर रखेंगे। अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर तुरंत कार्रवाही की जाएगी।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने टविटर अकाउंट से बधाई देते हुए लिखा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक बुराइयों को के समूल नाश का प्रतीक होली दहन पर आप सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा 'अधर्म अत्याचार, अन्याय एवं सामाजिक बुराई का प्रतीक होली दहन गुरुवार को शाम हो संपन्न होगा। व्यक्तिगत अहंकार, अनास्था, दुराचार एवं भ्रष्टाचार के समूल नाश का प्रतीक होली दहन के साथ हम मैत्री, सदभाव, आस्था, नैतिकता, सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता शुचिता को अपनाए, यही हमारी मंगलमय शुभकामनाएं है।'

हैप्पी होली बना ट्रेंड

सोशल मीडिया में वर्तमान में सर्वाधिक प्रयोग होने वाले टविटर पर राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं तक ने हैप्पी होली को हेशटेग बनाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से हैप्पी होली को हैशटेग बनाया और लोगों को शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.