Move to Jagran APP

निवेश को वातावरण बनाना है, विवाद खड़े नहीं करने

जागरण संवाददाता, आगरा: सोमवार को आगरा आई पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उप्र उन्नति की ओर बढ़ रहा है। इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होने जा रहा है। केवल पर्यटन में ही 11000 करोड़ रुपये के समझौते व 27 अनुबंध किए गए हैं। पूरी दुनिया के निवेशक यहां आने के लिए तैयार है। हमें वातावरण बनाना है। कोई विवाद खड़ा नहीं करना है, जिससे उप्र देश का सबसे श्रेष्ठ पर्यटन स्थल बन सके।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 11:46 PM (IST)
निवेश को वातावरण बनाना है, विवाद खड़े नहीं करने
निवेश को वातावरण बनाना है, विवाद खड़े नहीं करने

जागरण संवाददाता, आगरा: सोमवार को आगरा आई पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उप्र उन्नति की ओर बढ़ रहा है। इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होने जा रहा है। केवल पर्यटन में ही 11000 करोड़ रुपये के समझौते व 27 अनुबंध किए गए हैं। पूरी दुनिया के निवेशक यहां आने के लिए तैयार है। हमें वातावरण बनाना है। कोई विवाद खड़ा नहीं करना है, जिससे उप्र देश का सबसे श्रेष्ठ पर्यटन स्थल बन सके।

loksabha election banner

पर्यटन मंत्री सोमवार शाम ताज महोत्सव के निरीक्षण को शिल्पग्राम पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि फतेहपुर सीकरी और आगरा किला को विकसित किया जाए। उनका सुंदरीकरण किया जाए। ताज देखने आने वाले 100 में से 40 पर्यटक ही सीकरी और किला जाते हैं। जिस क्षेत्र को आर्थिक लाभ मिल सकता है, उसे विकसित करना हमारा उद्देश्य है। ब्रज क्षेत्र को इतना विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाला पर्यटक यहां दो-तीन घंटे नहीं, बल्कि दो से तीन दिन रुके। इससे वह यहां की कला, संस्कृति को जान सकेगा। ब्रज क्षेत्र में प्रेम और सद्भावना की गूंज है। यहां ईको टूरिज्म, बर्ड सेंचुरी, कांच उद्योग को विकसित किया जाना है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में यहां काम की शुरुआत हुई है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना को बजट दिया गया है। ताज महोत्सव को बजट नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। प्रदेश भर में होने वाले महोत्सवों को महत्व दिया गया है। अगर, ताजमहल महत्वपूर्ण नहीं होता तो मुख्यमंत्री यहां क्यों आते? यहां 150 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की गई हैं। एएसआइ की वजह से कुछ दिक्कतें हैं, नहीं तो काफी काम हो गए होते।

पर्यटन मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा देश के 10 आइकोनिक मॉन्यूमेंट्स में ताजमहल व फतेहपुर सीकरी को शामिल करने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय पर्यटन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देशभर से चुने गए 10 स्मारकों से में दो आगरा के हैं। इसके लिए आगरा को बधाई। ताज को संरक्षित करने व सुंदरीकरण करने वाले हर विभाग को बधाई। ताज में समय-समय पर वायरल होते पूजा-पाठ के वीडियो पर उन्होंने कहा कि ताज हमारी धरोहर है। स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना है। सरकार बता चुकी है कि उसके मंदिर होने का कोई प्रमाण नहीं है।

आगरा शिल्प की धरोहर

पर्यटन मंत्री ने उप्र कला व संस्कृति की दृष्टि से काफी समृद्ध है। वाराणसी कला का केंद्र है, जबकि आगरा ऐतिहासिक व शिल्प की धरोहर है। हमारे स्थापत्य की धरोहर है।

ताज महोत्सव है हमारी शान

पर्यटन मंत्री ने कहा कि ताज महोत्सव हमारी शान है। इसके और बेहतर बनाने का काम सरकार आने वाले वर्षो में करेगी। इसके महत्व को इस बात से जान सकते हैं कि यह भारत सरकार के कैलेंडर में शामिल है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हरियाणा के सूरजकुंड महोत्सव की तरफ उप्र में भी क्राफ्ट मेला शुरू हो सके। शिल्पियों के लिए बजट में इस बार प्रावधान किया गया है।

प्रदूषण रोकने में सहयोग करें शहरवासी

पर्यटन मंत्री ने शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए शहरवासियों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि जनसहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। आगरा के व्हाइट कैटेगरी में होने से पेश आ रही दिक्कतों पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर ध्यान दे रही है। इसका हल निकाला जाएगा। सर्विस सेक्टर व गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को बढ ़ावा देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.