पांच हजाररुपये के विवाद में अंधाधुंध फाय¨रग, आठ घायल
आगरा: पांच हजार रुपये के तकादे पर हुए विवाद में पूर्व फौजी के बेटे ने साथियों के साथ हथियार लेकर पूर्व सरपंच के घर पर हमला बोल दिया।
जागरण संवाददाता, आगरा: पांच हजार रुपये के तकादे पर हुए विवाद में पूर्व फौजी के बेटे ने साथियों के साथ हथियार लेकर पूर्व सरपंच के घर पर हमला बोल दिया। अंधाधुंध फाय¨रग की गई। इसमें तीन मासूमों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिकंदरा के अरसैना निवासी पूर्व सरपंच लाखन सिंह के परिवार के मुनेश पुत्र राजवीर से पूर्व फौजी प्रताप सिंह का बेटा बिट्टू पर पिछले दिनों आइपीएल में पांच हजार रुपये की शर्त हार गया था। रविवार को सुबह 11 बजे बिट्टू घर के पास स्थित परचून की दुकान पर खड़ा था। वहां पहुंचने पर मुनेश ने उससे पांच हजार रुपये का तकादा किया। बिट्टू को यह बुरा लग गया। उसने दुकान से कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल उठाकर मुनेश के सिर पर मार दी। इसके बाद मुनेश ने बिट्टू की पिटाई कर दी। बिट्टू ने घर जाकर जानकारी दी। इसके बाद वह अपने भाई विक्रम समेत दर्जनभर लोगों के साथ हथियार लेकर मुनेश के घर पहुंच गया। उन्होंने गाली गलौज के बाद घर के बाहर से ही फाय¨रग शुरू कर दी। इसमें पूर्व सरपंच लाखन सिंह और उनके परिवार के मुनेश, राजू, मल्ला देवी, रामू के साथ ही घर में खेल रहे चार वर्षीय शेरा, तीन वर्षीय गोलू और डेढ़ वर्षीय नंदिनी के पैरों में छर्रे लग गए। करीब पंद्रह मिनट तक वे कई असलाहों से फाय¨रग करते रहे। इससे गांव में दहशत फैल गई। कोई बीच बचाव करने की हिम्मत भी नहीं कर सका। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मगर, पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। इंस्पेक्टर सिकंदरा अजय कौशल ने बताया कि मुनेश पक्ष की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फाय¨रग करने वालों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।