Move to Jagran APP

महिला के साहस से पकड़ा गया लुटेरा, चेन भी बरामद

आगरा: होटल के सामने लुटेरे ने महिला के गले से दो सोने की चेन और एक मंगलसूत्र लूट लिया। साहसी महिला ने उसका पीछा करके शोर मचाना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 12:42 AM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 12:42 AM (IST)
महिला के साहस से पकड़ा गया लुटेरा, चेन भी बरामद
महिला के साहस से पकड़ा गया लुटेरा, चेन भी बरामद

जागरण संवाददाता, आगरा: होटल के सामने लुटेरे ने महिला के गले से दो सोने की चेन और एक मंगलसूत्र लूट लिया। साहसी महिला ने उसका पीछा करके शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पब्लिक ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। शातिर के कब्जे से महिला की चेन और मंगलसूत्र बरामद हो गए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

loksabha election banner

जगदीशपुरा के बोदला निवासी रश्मि सिंह बुधवार रात को कैलाशपुरी स्थित एक होटल में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात दस बजे वे घर जाने के लिए होटल से बाहर निकलीं। तभी बाइक सवार दो लुटेरे वहां पहुंच गए। एक लुटेरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। जबकि दूसरा रश्मि की ओर दौड़कर आया और गले पर झपट्टा मारकर उनकी दो सोने की चेन और एक मंगलसूत्र तोड़ लिया। महिला ने उसका पीछा किया और शोर मचाया। आसपास से लोगों की भीड़ आते देखकर बाइक लेकर एक लुटेरा भाग गया। दूसरा लुटेरा पैदल ही गुरु का ताल आरओबी के नीचे की ओर भागा। महिला उसके पीछे दौड़ती रही और पब्लिक ने उसकी घेराबंदी करके दबोच लिया। शातिर के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और मंगलसूत्र बरामद होने के बाद पब्लिक ने उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। शातिर ने अपना नाम मथुरा के महावन निवासी रजत बताया है। उससे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की

शातिर को पकड़ने के बाद पुलिस उसे बाइक से थाने की ओर ले जा रही थी। तभी उसने बाइक लात मारकर गिरा दी। इसके बाद भागने लगा। सिपाहियों ने उसको पीछा करके पकड़ लिया। इसके बाद उसे सावधानी से थाना सिकंदरा ले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.