नफरत की बुनियाद पर होगा लोकसभा चुनाव
आगरा: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
जागरण संवाददाता, आगरा: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आप सांसद ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव नफरत की बुनियाद पर होगा। इसके लिए अभी से माहौल बनाया जा रहा है। गाय, लव जेहाद, ¨हदू-मुस्लिम के बाद अब कर्नाटक चुनाव से ऐन पहले जिन्ना का मुद्दा उठाकर बंटवारे की सियासत की जा रही है।
संजय सिंह बुधवार को आगरा से जन अधिकार आंदोलन की शुरुआत करने आए थे। यहां तहसील सदर में धरने के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों में आंदोलन की शुरुआत हुई है। इसमें शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुराने पेंशनधारकों और किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। आंदोलन के दूसरे चरण में वह 25 जून से आठ जुलाई तक बनारस से बलिया तक पदयात्रा करेंगे।
प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि एनकाउंटर से अपराध नहीं रुकेगा। योगी ने यूपी को रोगी बना दिया है। इससे न व्यापारी खुश हैं और न आम जनता। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल को वह यह कहकर टाल गए कि अभी फैसला लिया जाना है। जिन्ना मुद्दे पर कहा कि वह समर्थक नहीं। क्योंकि देश बांटने वाले का समर्थक देश हितैषी नहीं हो सकता, लेकिन कर्नाटक चुनाव से पहले ही इस मुद्दे को क्यों उछाला गया। इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल को वह यह कहकर टाल गए कि अभी फैसला लिया जाना है। जिन्ना मुद्दे पर कहा कि वह समर्थक नहीं। क्योंकि देश बांटने वाले का समर्थक देश हितैषी नहीं हो सकता, लेकिन कर्नाटक चुनाव से पहले ही इस मुद्दे को क्यों उछाला गया। इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।