बालक ने बचाई सात वर्षीय बच्ची की आबरू
आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र में नौ साल के बालक की सूझबूझ से बच्ची दुष्कर्म का शिकार होने से बच गई।
जागरण संवाददाता, आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र में नौ साल के बालक की सूझबूझ से बच्ची दुष्कर्म का शिकार होने से बच गई। परिजनों की गैर मौजूदगी में बच्ची को अकेला देख पड़ोसी युवक घर में घुस गया। बच्ची को दबोच दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वहां पहुंचा बालक मामला समझते ही बच्ची को वहां से अपने साथ बाहर निकालकर ले आया। मामले के अनुसार एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी महिला दूसरों के घरों में काम करती है। सोमवार को दोपहर वह काम पर गई हुई थी। उसकी सात वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान 20 वर्षीय युवक ने उसे अकेला देखा तो घर में आ गया। बालिका को दबोचने के बाद कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। उसे धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस्ती में रहने वाला नौ साल का बालक खेलता हुआ वहां पहुंच गया। उसने युवक को दुष्कर्म का प्रयास करते देखा तो बच्ची को वहां से अपने साथ खेलने के बहाने लेकर आ गया।
शाम को मां के घर लौटने पर बच्ची ने उनको अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। महिला द्वारा बस्ती वालों से शिकायत करने पर उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की कहा। महिला ने रात में थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। शाम को मां के घर लौटने पर बच्ची ने उनको अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। महिला द्वारा बस्ती वालों से शिकायत करने पर उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की कहा। महिला ने रात में थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।