Move to Jagran APP

आज आंधी-बारिश आने के आसार

आगरा: ताजनगरी में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का बिगड़ा हुआ रूप देखने को मिल सकता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 12:09 AM (IST)
आज आंधी-बारिश आने के आसार
आज आंधी-बारिश आने के आसार

जागरण संवाददाता,आगरा: ताजनगरी में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का बिगड़ा हुआ रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर बाद आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे पहले 17 अप्रैल को आंधी-बारिश की चेतावनी जिला प्रशासन ने की थी, लेकिन मौसम सही बना रहा था। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री से. तक पहुंचने से दिनभर शहरवासी गर्मी से परेशान रहे।

loksabha election banner

ताजनगरी में 11 अप्रैल को तूफान आया था। बारिश, ओलावृष्टि के साथ करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं का कहर देखने को मिला था। इससे दो दिन तक गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली थी। जिला प्रशासन द्वारा 17 अप्रैल को मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया गया था। इससे दिनभर शहरवासी आशंकित रहे थे। मगर, मौसम के सही रहने से उन्हें राहत मिली थी। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। उमस व धूप से शहरवासी बेचैन हो उठे। बाहर निकलने पर धूप चुभती हुई नजर आई। गर्म हवा के थपेड़े परेशानी बढ़ा रहे थे। शाम को हल्के बादल घिर आए। अधिकतम तापमान गुरुवार को 40.5 डिग्री से. दर्ज किया गया जो कि बुधवार के 39.6 डिग्री से. से अधिक था। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री से. रहा, जो बुधवार के 28.2 डिग्री से. से 6.7 डिग्री से. कम था। हालांकि, सामान्य तापमान से यह दो डिग्री से. अधिक था। गुरुवार को आगरा प्रदेश के गर्म शहरों में छठे स्थान पर रहा, सबसे अधिक गर्म इलाहाबाद रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी, तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। यह शहर रहे गर्म

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

1, इलाहाबाद, 42.6

2, झांसी, 42.2

हमीरपुर, 42.2

3, वाराणसी, 41.6

4, सुल्तानपुर, 41.0

5, कानपुर, 40.8

6, आगरा, 40.5

उरई, 40.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.