Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा रोड एक्सीडेंट तो रूह कंपा दे! यूपी में दसे के बाद आधा घंटे तक शव को रौंदते रहे वाहन, मगर क्यों?

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    आगरा के फतेहाबाद में एक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण शव को कई वाहनों ने रौंद दिया जिससे उसकी हालत बहुत खराब हो गई। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

    Hero Image
    आगरा- फतेहाबाद में हादसे के बाद आधा घंटे तक शव को रौंदते रहे वाहन

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद (आगरा)।  सड़क पार कर रहे युवक को रविवार रात फतेहाबाद क्षेत्र में वाहन ने रौंद दिया।आसपास कोई गांव नहीं था और रोड पर अंधेरा भी था। इसलिए आधा घंटे तक शव को वाहन रौंदते रहे। शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया कि पुलिस को उसे समेटने में तीस मिनट लग गए।युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद- बाह रोड पर बिलौनी मोड़ के पास रविवार रात 8.30 बजे एक युवक सड़क पार कर रहा था।तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद एक के बाद एक वाहन उसके ऊपर से निकलता रहा। करीब आधा घंटे तक वाहन शव को रौंदते रहे।

    इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। रोड पर अंधेरा था, लेकिन वाहन की लाइट में किसी राहगीर ने शव को देखा तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को समेटने में पुलिस को बहुत समय लग गया।

    शव के पास एेसा कोई पेपर या अन्य वस्तु नहीं मिली है, जिससे उसकी पहचान हो सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि एक युवक दो दिन से सड़क के आसपास घूमता हुआ देखा गया था।वह कहां का रहने वाला था?

    इसकी किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस का मानना है कि युवक आसपास का ही होगा? क्योंकि वह पैदल ही घूम रहा था। इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र के लोगों से युवक के बारे में जानकारी की जा रही है।