Move to Jagran APP

Agra News: मम्मी-पापा माफ कर दो, कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका, वाट़्सएप पर स्टेटस लगा युवक यमुना में कूदा

Agra News सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक। न्यू आगरा के गांव नगला तलफी का मामला। नदी किनारे नाव में रखा मिला मोबाइल और चप्पलें। देर रात तक यमुना के किनारे जुटे रहे ग्रामीण। गोताखाेर भी नहीं ढूंढ़ सके हैं युवक को।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 12:18 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 12:18 PM (IST)
Agra News: मम्मी-पापा माफ कर दो, कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका, वाट़्सएप पर स्टेटस लगा युवक यमुना में कूदा
Agra News: आगरा में युवक ने यमुना में कूदकर जान दे दी।

आगरा, जागरण संवाददाता। मम्मी-पापा माफ कर दो, कोई सरकारी नहीं पा सका। खुदकुशी करने जा रहा हूं। अपने मोबाइल पर ये वाट्सएप स्टेटस लगा रविवार की रात युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। किसी परिचित ने युवक का वाट्सएप स्टेटस देखा तो इसकी जानकारी स्वजन को दी। बेटे के खुदकुशी के वाट्सएप स्टेटस का पता चलने पर स्वजन के होश उड़ गए। परिवार के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी के तट पर जुट गए। सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। युवक का मोबाइल और चप्पल नाव में ही रखी मिली।

loksabha election banner

दयालबाग इलाके में नगला तलफी निवासी कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। नौकरी न मिलने से वह तनाव में था। इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह के अनुसार ग्रामीणों ने रात में कर्मवीर के नदी में कूदने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक ने अपने वाट्सएप स्टेटस लगाया है। जिसमें लिखा है कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नही पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कर्मवीर को किसी ने कूदते हुए नहीं देखा है। वह तैरना भी जानता है। देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण यमुना के तट पर जुटे रहे। अंधेरा होने के चलते उसकी तलाश में दिक्कत आईं। पुलिस ने पीएसी गोताखोरों और स्टीमर को उसकी तलाश के लिए बुलाया है। परिवार के करीबी लोगों का पुलिस से कहना था कि कर्मवीर नौकरी न मिलने से परेशान था। आशंका है कि इसीलिए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.