विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: चंबल परियोजना में मिट्टी की ढाय गिरने से चार लोगों की मौत, राजस्थान-यूपी बॉर्डर पर हुआ हादसा

Published: Sun, 29 Jun 2025 10:47 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jun 2025 01:31 PM (IST)

चंबल परियोजना के लिए खोदी जा रही पाइपलाइन के गड्ढे में मिट्टी लेने गए ग्रामीणों पर ढाय गिरने से हादसा ...और पढ़ें

गांव दौलतपुर में पाइपलाइन खुदाई की गड्ढे में मिट्टी की ढाय गिरने से हुई घटना। वीडियो से ली तस्वीर।
गांव दौलतपुर में पाइपलाइन खुदाई की गड्ढे में मिट्टी की ढाय गिरने से हुई घटना। वीडियो से ली तस्वीर।

HighLights

  1. 12 ग्रामीण पीली मिट्टी लेने पाइपलाइन के लिए खोदे गए 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे
  2. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भरतपुर के राज बहादुर मेमोरियल राजकीय अस्पताल भेजे गए
  3. पांच लोग इस घटना में घायल हुए हैं

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा राजस्थान के बॉर्डर पर स्थित फतेहपुर सीकरी में चंबल परियोजना का कार्य चल रहा है। रविवार सुबह आधा दर्जन से अधिक चिकनी मिट्टी लेने के लिए पहुंचे थे। गहरी खोदाई से मिट्टी निकालने के लिए उतर गए। इस बीच मिट्टी की ढाय गिर गई।

हादसे में इनकी मृत्यु

अंकुर पुत्र विजेंद्र कुमार, विनोद देवी पत्नी मुंशीलाल, योगेश देवी पत्नी अमित कुमार और विमला देवी पत्नी बिरला कुमार की मृत्यु हो गई। यह सभी लोग फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव उत्तू के रहने वाले थे। दो घायलों का इलाज भरतपुर, राजस्थान के अस्पताल में चल रहा है।