Move to Jagran APP

Agra News: आगरा में शुरू होने जा रही है धान की खरीद, इन दो जगहाें पर बनाए हैं सरकारी क्रय केंद्र

Agra News शनिवार से आगरा में आरंभ हो जाएंगे धान क्रय केंद्र। किसान खरीद मानकों में संशोधन की कर रहे मांग। जिले में होता है पतला धान जबकि मोटे की होती है खरीद। स्थानीय किसान बासमती की 1509 और 2111 प्रजाति करते हैं।

By Ambuj UpadhyayEdited By: Prateek GuptaPublished: Fri, 30 Sep 2022 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 09:05 AM (IST)
Agra News: आगरा में शुरू होने जा रही है धान की खरीद, इन दो जगहाें पर बनाए हैं सरकारी क्रय केंद्र
Agra News: आगरा में शनिवार से धान खरीद केंद्र खुल जाएंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में धान की फसल खेतों में तैयार हो चुकी है, जिसकी खरीद शनिवार से शुरू होगी। जिले में अछनेरा और फतेहपुर सीकरी में एक-एक केंद्र बनाया गया है। जिले में पतले धान का उत्पादन होता है और केंद्रों पर मोटे धान की खरीद की जाती है। इसलिए किसान मानकों में संशोधन की मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

जिले में पांच हजार हेक्टेअर धान का रकवा है, जिसकी खरीद के लिए हर वर्ष दो केंद्र खुलते हैं। गत वर्ष किसानों ने केंद्रों पर धान बेचने का प्रयास किया, लेकिन पतला धान होने के कारण किसानों को केंद्रों से बैरंग होना पड़ा था। छह किसानों से 400 कुंतल खरीद हुई थी। स्थानीय किसान बासमती की 1509 और 2111 प्रजाति करते हैं। एक बार फिर खरीद केंद्र खुलने की तैयारी है, जिससे किसान मानकों में संशोधन की मांग कर रहे हैं, जिससे उनके धान की भी खरीद हो सके।

ये है न्यूनतम समर्थन मूल्य

धान कामन, 2040 रुपये प्रति कुंतल

धान ग्रेड-ए, 2060 रुपये प्रति कुंतल

पांच बीघा में धान का उत्पादन होता है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर खरीद नहीं की जाती है। केंद्र पर मानक के अनुरूप धान नहीं होने की बात कही जाती है। इसलिए मानकों में संशोधन होना चाहिए।

हरवीर, किसान, अछनेरा

चार बीघा में धान उत्पादन होता है, लेकिन खरीद केंद्रों से लौटा दिया जाता है। ऐसे में व्यापारियों को मनमाने दामों में बेचना पड़ता है। मानकों में संशाेधन हो तो उचित मूल्य मिले।

विजय, किसान, अछनेरा

एक अक्टूबर से फतेहपुर सीकरी, अछनेरा में धान खरीद केंद्र खुलेंगे। शासन द्वारा निर्धारित मानकों पर खरीद की जाएगी।

विक्रम सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.