UP News: दोस्त ने दी थी कारखाना मालिक को जान से मारने की सुपारी, डील कैंसिल करने के बाद चल रही थी तनातनी
शाहगंज के प्रकाश नगर में कारखाना मालिक पर गोली चलाने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी जितेंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटर ने कारखाना मालिक की हत्या की सुपारी लेकर उस पर गोली चलाई थी।
जागरण संवाददाता, आगरा: शाहगंज के प्रकाश नगर में कारखाना मालिक पर गोली चलाने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी जितेंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटर ने कारखाना मालिक की हत्या की सुपारी लेकर उस पर गोली चलाई थी।
आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि जितेंद्र का जूते का कारखाना है। वीपी से 12 साल से उसकी दोस्ती है। जितेंद्र अपने माल का लेमिनेशन दिनेश के कारखाने में कराता था। उसका कारखाने के कर्मचारियों से विवाद हो गया था। दिनेश ने जितेंद्र का माल लेमिनेशन करने से मना कर दिया। इससे जितेंद्र को घाटा हो गया था।
बदला लेने के लिए दी थी सुपारी
गाली गलौज होने पर जितेंद्र रंजिश मान रहा था। वह अपने अपमान का बदला लेना चाहता था। पुलिस विकास कुमार ने बताया कि जितेंद्र ने वीपी से बात की। एक लाख में दिनेश की हत्या की सुपारी दे दी। 50 हजार रुपए पेशगी में दिए। बाकी रकम बाद में देने का वादा किया था।
9 मई को वीपी अपने शूटर साथी अनुज के साथ पहुंचा था। दिनेश पर गोली चलाई थी, मगर वह बच गया था। भीड़ जुटने पर दोनों भाग गए थे। पुलिस ने वीपी और जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। विनय प्रताप उर्फ वीपी थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ पूर्व में भी कई अभियोग दर्ज हैं।