Agra News: फिटनेस कराने RTO जा रहे हैं तो पहले यह जरूर पता करें, फिर जाएं, लौटना न पड़े बैरंग
Agra News Agra News पांच सौ से आठ सौ रुपये की पेट्रोल-डीजल जलाकर बगैर फिटनेस कराए ही लौट रहे लोग। सर्वर न आने के कारण नहीं हो पा रही है वाहनों की फिटनेस। आम जनता से लेकर अधिकारी तक परेशान।
आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आप अपने वाहन की फिटनेस कराने जा रहे हैं, तो जरा यह पताकर के ही जाएं कि नेटवर्क की समस्या तो नहीं आ रही है। मुख्यालय से नेटवर्क की समस्या आ रही है। जिसके कारण फिटनेस नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को करीब दो दर्जन वाहन बगैर फिटनेस कराए ही लौट गए। अगर आप यह पता नहीं करके आए कि फिटनेस का कार्य हो रहा है या नहीं, तो आपका आना और जाना बेकार साबित हो सकता है।
सर्वर के नखड़े से जनता से लेकर अधिकारी तक परेशान
जानकारी अनुसार मुख्यालय पर लाइन डैमेज होने के कारण सर्वर काम नहीं कर रहा है। दो दिन से लोग बगैर फिटनेस कराए ही अपने अपने वाहनों को वापस लेकर लौट रहे हैं। सर्वर की समस्या से आम लोगों के साथ ही अधिकारी व कर्मचारी परेशान होने लगे हैं। बार बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। आरटीओ कार्यालय से संबंधित अधिकांश कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हजारों रुपये की पेट्रोल और डीजल जलाकर वापस लौट रहे हैं। अधिकारी भी ऐसे लोगों की चाहकर भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। लगातार लोड बढ़ने के कारण भी आए दिन यह समस्या आम हो चुकी है। जिसका समाधान अभी तक नहीं किया जा सका है। शनिवार को भी सर्वर के काम करने की संभावनाओं के विषय में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सर्वर की क्या स्थिति रहेगी, यह तो उसी समय पर पता चल सकेगा।
सर्वर न आने के कारण फिटनेस का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके संबंध में कई बार अवगत भी कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
अनिल कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन