विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Constipation: ये काम कर लिया तो नहीं होगा कब्ज, फास्ट फूड और तनाव भी है कारण

Published: Thu, 22 May 2025 05:04 PM (GMT+05:30)

आगरा में बच्चों में कब्ज की समस्या बढ़ रही है जिसके पीछे फास्ट फूड और तनाव मुख्य कारण हैं। शुरुआती ...और पढ़ें

खूब पानी, सलाद और फल खाएं, नहीं होगी कब्ज
खूब पानी, सलाद और फल खाएं, नहीं होगी कब्ज

HighLights

  1. बच्चों में कब्ज की समस्या बढ़ी
  2. फास्ट फूड और तनाव मुख्य कारण
  3. सर्जरी के बाद भी सावधानी जरूरी

जागरण संवाददाता, आगरा। बच्चों में कब्ज की समस्या तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे फास्ट फूड का सेवन और शारीरिक गतिविधि, व्यायाम बंद होना है। इसके साथ ही बच्चों में भी पढ़ाई का तनाव बढ़ा है इससे कब्ज की समस्या परेशान करने लगी है।

प्रारंभिक अवस्था में नजरअंदाज करने से शौच करते समय रक्तस्राव होना क्टल ब्लीडिंग , मेगाकालन, हिर्शस्प्रंग डिजीज की समस्या होने लगी है। ऐसे केस में बच्चों की सर्जरी करनी पड़ रही है। सर्जरी के बाद भी बच्चों को कब्ज ना हो इसके लिए घर जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है।

डा. राहुल देव शर्मा, पिडियाट्रिक सर्जन ने बताया कि इसके लिए घर का बना पौष्टिक आहार लें, सलाद, फल और फाइबर युक्त डाइट लेने के साथ ही नियमित व्यायाम करना। खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेने की सलाह दी जा रही है।