Move to Jagran APP

अब जुगाड़ से प्लास्टिक वेस्ट खत्म करेगा निगम, ये चल रही तैयारी Agra News

हर दिन छह एमटी निकलती है प्लास्टिक। वेस्‍ट प्‍लास्टिक का प्रयोग होगा पालीवाल पार्क के सुंदरीकरण में।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 12:13 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 12:13 PM (IST)
अब जुगाड़ से प्लास्टिक वेस्ट खत्म करेगा निगम, ये चल रही तैयारी Agra News
अब जुगाड़ से प्लास्टिक वेस्ट खत्म करेगा निगम, ये चल रही तैयारी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम एक और कदम उठाने जा रहा है। अब जुगाड़ से इसे खत्म किया जाएगा। सबसे पहले पालीवाल पार्क में ट्रायल होगा। अगर ट्रायल सफल रहता है तो शहर के अन्य पार्को में इसका प्रयोग किया जाएगा। साथ ही सौ वार्डो में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

loksabha election banner

नगर निगम के सौ वार्डो से हर दिन छह मीटिक टन (एमटी) प्लास्टिक वेस्ट निकलता है। फिलहाल प्लास्टिक वेस्ट को कलेक्ट कर टेढ़ी बगिया स्थित प्लांट में भेज दिया जाता है। जहां पर 50 से 70 किग्रा के पैकेट बनाकर इसे दिल्ली भेज जाता है। जल्द ही 33 करोड़ से पालीवाल पार्क का सुंदरीकरण शुरू होने जा रहा है। पार्क को हरा भरा बनाने के साथ ही ओपन जिम भी बनाई जाएगी। यहीं इस प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग होगा। इससे गेट सहित अन्य चीजें बनाई जाएंगी। मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि पार्क में वेस्ट को किस तरीके से यूज किया जा सकता है। इसके भी तरीके बताए जाएंगे।

यह भी है तैयारी

नगर निगम कबाड़ वालों से प्लास्टिक खरीदने की तैयारी में है। इससे प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण सही तरीके से हो सकेगा। वेस्ट कितने रुपये प्रति किग्रा में खरीदा जाएगा। इसका निर्णय जल्द होगा।

रोड में भी किया जाएगा प्लास्टिक का प्रयोग

नगर निगम प्रशासन इस वित्तीय साल से रोड के निर्माण में भी प्लास्टिक का प्रयोग करेगा। इससे प्लास्टिक का निस्तारण हो सकेगा।

होगी आकर्षक वस्‍तु तैयार

प्लास्टिक वेस्ट से कई आकर्षक वस्तुएं तैयार होंगी। इन्हें पालीवाल पार्क में रखा जाएगा।

नवीन जैन, मेयर

जल्‍द निकलेंगे टेंडर

रोड निर्माण में प्लास्टिक का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए जल्द टेंडर निकलने जा रहे हैं।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.