अब मिलेगी MG Road पर राहत, आगरा में मेट्रो ने हटाई बैरिकेडिंग; सड़क का निर्माण शुरू
आगरा में एमजी रोड पर वर्षा और जलभराव से हुए गड्ढों को भरने का काम तेज हो गया है। डीएम ...और पढ़ें

एमजी रोड पर सड़क का निर्माण कराती यूपीएमआरसी।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में वर्षा और जलभराव से एमजी रोड समेत शहर की प्रमुख सड़कों पर हुए गड्ढों को भरने के काम में तेजी आयी है। एमजी रोड पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बैरिकेडिंग न हटाने औेर सड़क बनाने का काम शुरू नहीं करने पर डीएम ने मेट्रो के अधिकारियों को तलब किया था।
इसके बाद आगरा कालेज से धाकरान तक सोमवार रात को सड़क बना दी गई। एमजी रोड पर अनावश्यक बैरिकेडिंग हटाकर यातायात का सुगम करने का कार्य सोमवार रात से शुरू हो गया था। आगरा कालेज से धाकरान तक सड़क बनाने का कार्म पूरा किया गया।
पिलर संख्या संख्या 186 से 171 तक की एक साइड की सड़क का निर्माण कार्य मंगलवार तक पूरा कर लिया गया। एमजी रोड पर जगह-जगह गड्ढों और बैरिकेडिंग से यातायात का दबाव बढ़ गया था। जिससे व्यस्त समय में आए दिन जाम के हालात बन रहे थे।
डीएम मनीष बंसल ने मेट्रो के अधिकारियो को तलब करके जहां भी बैरिकेडिग की जरूरत नहीं है, हटाने को कहा था। जिसके बाद मेट्रो ने कई जगह से बैरिकेडिंग हटा दीं।
