Move to Jagran APP

इस शैली में बनेंगे मेट्रो के द्वार तो ताजनगरी की शोभा में लग जाएंगे चार चांद

मेट्रो दोनों कॉरिडोर पर हैं तीस स्टेशन। 22 एलीवेटेड और आठ अंडरग्राउंड हैं स्टेशन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 06:49 PM (IST)
इस शैली में बनेंगे मेट्रो के द्वार तो ताजनगरी की शोभा में लग जाएंगे चार चांद
इस शैली में बनेंगे मेट्रो के द्वार तो ताजनगरी की शोभा में लग जाएंगे चार चांद

आगरा, अमित दीक्षित। आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन मुगलिया शैली में बनेंगे। स्टेशनों के द्वार पर चित्रकारी की जाएगी। स्टेशनों पर रेड सेंड स्टोन लगेंगे। आगरा मेट्रो की लंबाई तीस किमी है। एक किमी के अंतराल पर एक स्टेशन होगा। 22 एलीवेटेड और आठ अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। एडीए के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन बनाने का काम अगले साल से शुरू होगा।

loksabha election banner

ये है खासियत

चित्रकारी में मुगलों का विशेष योगदान है। 15वीं से 17वीं शताब्दी के बीच चित्रकारी के नए विषयों पर काम हुआ। मुगलों के कार्यकाल में राजदरबार, शिकार, युद्धों के दृश्यों प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मुगलिया शैली में बने थे ट्रैफिक आईलैंड

दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से ठीक पहले शहर के डेढ़ दर्जन चौराहों का सुंदरीकरण हुआ था। तत्कालीन एडीए उपाध्यक्ष तनवीर जफर के आदेश पर एमजी रोड, आगरा किला के सामने ट्रैफिक आईलैंड लगाए गए थे। यह रेड सेंड स्टोन के बने थे। मुगलिया शैली के थे। आगरा किला के सामने ट्रैफिक आईलैंड को छोड़ अन्य सभी टूट गए हैं।

कॉरीडोर का नाम, एलीवेटेड ट्रैक, अंडरग्राउंड ट्रैक, कुल दूरी

सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट, 6.35 किमी, 7.67 किमी, 14 किमी

आगरा कैंट-कालिंदी विहार, 16 किमी, शून्य, 16 किमी

यह होंगे मेट्रो के स्टेशन

पहला कॉरीडोर : सिकंदरा, गुरु का ताल, आइएसबीटी, शास्त्रीनगर, विश्वविद्यालय, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट स्टेशन, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई, ताज पूर्वी गेट।

दूसरा कॉरीडोर : आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कालिंदी विहार।

यह स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड

पहले कॉरीडोर के आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे जिसमें विवि, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल स्टेशन शामिल है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.