Move to Jagran APP

Agra Nagar Nigam: आगरा में मेयर बोले, व्हाट्सएप मैसेज करो, पौधा सहित गमला लो

Agra Nagar Nigam हर घर पौधा घर - घर पौधा अभियान के तहत कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 4 सितंबर से मोबाइल नंबर 84304 57824 पर सुबह 1100 बजे से लेकर दोपहर 200 बजे तक व्हाट्सएप किया जा सकता है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 01:58 PM (IST)
Agra Nagar Nigam: आगरा में मेयर बोले, व्हाट्सएप मैसेज करो, पौधा सहित गमला लो
नगर निगम आगरा में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते मेयर नवीन जैन।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा नगर निगम के मेयर नवीन जैन शहर का पर्यावरण बचाए रखने के लिए अनूठी पहल करने जा रहे हैं। मेयर ने शुक्रवार को व्हाट्सएप मैसेज करो, पौधा सहित गमला लो अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। निगम के सभागार में हुइ प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि शहर में पौधाराेपण के साथ गमले भी लगाए जाएंगे। पहले चरण में 752 पौधे ट्री गार्ड के साथ एवं 11,000 पौधे गमलों के साथ लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

मेयर ने बताया कि 15 सितंबर से गमला वितरण का अभियान शुरू होगा। इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है। हर घर पौधा, घर - घर पौधा अभियान के तहत कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 4 सितंबर से मोबाइल नंबर 84304 57824 पर सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक व्हाट्सएप किया जा सकता है। जिसके तहत फोन नंबर एड्रेस प्रूफ की डिटेल देनी होगी। पौधों सहित गमले अपार्टमेंट, गेट बंद कॉलोनी, स्कूल कॉलेज, अस्पताल सहित अन्य जगहों पर रखवाये जाएंगे।  

प्रेस वर्ता में नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि बड़े गमले शहर के सभी बाजार कमेटी, अपार्टमेंट, गेट बंद बॉलोनी, सामाजिक संस्थाओं, प्राइवेट एवं सरकारी संस्थान, धार्मिक स्थल, शापिंग मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर रखे जाएंगे। पौधा वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। नैतिक जिम्मेदारी के लिए शपथ पत्र देना होगा। 

ये पौधे होंगे वितरित

एरीका पाम, रैफिश पाम, वाशिंग पाम, फानिक्श पाू, लैविश टोनिया पाम, फाक्सटेल पाम, पल्यूमेरिया एल्वा, पल्यूमेरिया एक्यूटीफोलिय, हैविकस, टिकोमा, वोगनविलिया, एेग्जोरा परवीफ्लोरा, मनी प्लांट, एलोवेरा, अश्वगंधा, अशाेक, डबल चांदनी, मोंगरा, नींबू, अनार, लैमनग्रास आदि के पौधे वितरित किये जाएंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.