Move to Jagran APP

अक्टूबर में होगा आगरा साहित्य उत्सव, राष्ट्रीय पुस्तक मेला भी लगेगा

11 से 20 अक्टूबर तक आगरा कॉलेज में होगा आयोजन होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:23 AM (IST)
अक्टूबर में होगा आगरा साहित्य उत्सव, राष्ट्रीय पुस्तक मेला भी लगेगा
अक्टूबर में होगा आगरा साहित्य उत्सव, राष्ट्रीय पुस्तक मेला भी लगेगा

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक होगा। राष्ट्रीय पुस्तक मेला भी लगेगा। इसमें सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामयिक समस्याओं पर संगोष्ठियों में गंभीर चिंतन होगा। शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

loksabha election banner

आगरा साहित्य उत्सव न्यास और आगरा लिटरेचर क्लब द्वारा गुरुवार को होटल केएस रॉयल, सिकंदरा में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्सव के ब्रोशर का विमोचन किया गया। प्रबंध न्यासी डॉ. अमी आधार निडर ने बताया कि समाज में साहित्य व संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने व युवा पीढ़ी को संचार तकनीकी के इस युग में पुस्तकों की उपयोगिता से परिचित कराने को उत्सव आयोजित किया जा रहा है। क्लब की अध्यक्ष डॉ. नीतू चौधरी व महामंत्री दीपक सरीन ने बताया कि युवा पीढ़ी में पुस्तक संस्कृति के बीजारोपण के साथ ही उन्हें भारतीय साहित्य व संस्कृति की विशिष्टताओं से जोड़ने का काम यह उत्सव करेगा। अप्सा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता और महामंत्री डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि अप्सा के सभी स्कूलों के छात्रों को उत्सव से जोड़ने का प्रयास होगा। विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

शहर की साहित्यिक संस्थाओं को मिलेगा मंच

साहित्य उत्सव में आगरा की साहित्यिक संस्थाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। दोपहर के सत्र में साहित्यिक आयोजनों के लिए उन्हें मुख्य मंच दिया जाएगा। पुस्तक मेले में ऑथर्स कॉर्नर पर देश के प्रसिद्ध लेखक पाठकों से नियमित संवाद करेंगे। स्थानीय रचनाकारों की पुस्तकों का विमोचन भी होगा। आकाशवाणी आगरा द्वारा इसका प्रसारण किया जाएगा। न्यूज ऑन एयर एप के माध्यम से इसे दुनिया में कहीं भी सुना जा सकेगा।

यह रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में आकाशवाणी आगरा केंद्र के प्रभारी नीरज जैन, पीयूष भार्गव, कल्पना श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. अरुणा गुप्ता, डॉ. महेश भार्गव, डॉ. पीयूष जैन, कांची सिंघल, पूनम जाकिर, डॉ. रचना सिंह रश्मि, डॉ. शैलेंद्र नरवार, डॉ. दीपा गोस्वामी, डॉ. मधु भारद्वाज, सर्वज्ञ शेखर गुप्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.