विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: करबन नदी पर 10.62 करोड़ से बनेगा पुल, कई गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 10 Oct 2026 02:18 PM (IST)

आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में करबन नदी पर 10.62 करोड़ रुपये की लागत से पुल और पहुंच मार्ग का ...और पढ़ें

आगरा की करबन नदी।

आगरा की करबन नदी।

HighLights

  1. यीडा बोर्ड ने पुल निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दी।

  2. चौगान-धौरऊ के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में चौगान से धौरऊ के बीच करबन नदी पर पुल बनने का रास्ता साफ हो गया है। पुल के साथ दोनों तरफ पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 10.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण की लागत तय कर प्रस्ताव प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा गया। जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी।

अब इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। एत्मादपुर से भाजपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने बताया कि लंबे समय से गांव के लोगों के लिए ये समस्या आ रही थी। और इस पुल को बनवाने के लिए प्रयासरत थे। अब मंजूरी मिल गई है। इससे चौगान और धौरऊ के बीच आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी। इस पुल से ग्रामीणों के समय में बचत होगी।