Move to Jagran APP

राजा जनक का आंगन बना अखाड़ा, अध्यक्ष ने फेंक दी खाने की प्लेट

दीपक गोयल के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान विवाद, अध्यक्ष ने फेंकी प्लेट, सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाए जाने पर थी आपत्ति, जमकर हुआ बवाल

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 02:11 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 02:11 AM (IST)
राजा जनक का आंगन बना अखाड़ा, अध्यक्ष ने फेंक दी खाने की प्लेट
राजा जनक का आंगन बना अखाड़ा, अध्यक्ष ने फेंक दी खाने की प्लेट

आगरा (जेएनएन) : जनकपुरी में सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाए जाने की खबर ने 'ब्रेकिंग न्यूज' सी सनसनी फैला दी। देखते ही देखते राजा जनक का आंगन अखाड़ा बन गया। कुछ पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग जनकपुरी के बहिष्कार की घोषणा कर बहिर्गमन कर गए। पदाधिकारियों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। बाद में सर्वव्यवस्था प्रमुख बने व्यक्ति ने ही फिर मामले को हवा दे दी, बात इतनी बढ़ी कि भोजन करते एक अध्यक्ष ने अपनी प्लेट ही फेंक दी।

loksabha election banner

राजा जनक दीपक गोयल ने रविवार दोपहर अपने ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता बुलाई थी। इसमें प्रदीप खंडेलवाल पत्रकारों को प्रेस नोट बांटने लगे। इस पर जनकपुरी महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी द्वय अनूप जिंदल व मनीष अग्रवाल ने आपत्ति जताई। जिस पर खंडेलवाल के सर्वव्यवस्था प्रमुख होने का मामला सामने आ गया। अचानक सामने आई इस जानकारी पर पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोग भड़क गए। विधायक पर मनमानी का आरोप लगा हंगामा करने लगे। पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में शामिल डॉ. डीसी गोयल ने किसी तरह मामला शांत कराया। लेकिन, प्रेसवार्ता के दौरान सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाए जाने का मामला लगातार गर्माया रहा। प्रेसवार्ता के बाद अनूप जिंदल और मनीष अग्रवाल चले गए। प्रदीप खंडेलवाल ने अनूप जिंदल द्वारा स्वयं पर की गई टिप्पणी से खुद को अपमानित महसूस करने की बात कह मामले को फिर गर्मा दिया। जिंदल के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी करने पर शांति के प्रयास कर रहे डॉ. डीसी गोयल बिफर गए। हाथ में ली हुई खाने की प्लेट फेंक दी। उन्होंने कहा कि अपमान तो मेरा भी हुआ है। विजयनगर कॉलोनी का नाम और माहौल खराब हो रहा है। बाद में लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाने को नहीं ली अध्यक्षों से सहमति

प्रेसवार्ता में विधायक का दावा था कि सभी अध्यक्षों से सहमति लेकर ही प्रदीप खंडेलवाल को सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाया है। अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी ने तत्काल इससे इन्कार किया। डॉ. डीसी गोयल ने भी सधे शब्दों में अपनी असहमति के साथ आपत्ति जता दी। विवाद की जड़ पांच अध्यक्ष होना है। श्री रामलीला कमेटी द्वारा एक ही अध्यक्ष बनाने का निर्णय लेना चाहिए था। जबरदस्ती लोगों को अध्यक्ष बनाया गया।

जगन प्रसाद गर्ग, विधायक मेरे से किसी का कोई विवाद नहीं हुआ है। सभी का अपना-अपना टेंपरामेंट है।

प्रदीप खंडेलवाल

कोई विवाद नहीं था। मेरा गुस्सा पीठ पीछे बुराई करने को लेकर था। सभी को शांत करा दिया गया है।

डॉ. डीसी गोयल

विधायक के खिलाफ खोला मोचा

आगरा: जनकपुरी में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी नहीं देने, बिना विश्वास में लिए सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाए जाने और विकास कार्य न होने पर क्षेत्रीय लोगों और विकास कमेटी ने आज अपनी जमकर भड़ास निकाली।

राधाकृष्ण धर्मशाला में रविवार दोपहर विकास कमेटी की अध्यक्ष नेहा गुप्ता समेत कमेटी सदस्य पार्षद धर्मवीर सिंह, देवाशीष शर्मा, विनय मित्तल समेत मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने पत्रकारों के सामने अपनी व्यथा व्यक्त की। अनदेखी और विकास कार्य नहीं होने पर आयोजन के बहिष्कार की बात कही। पार्षद धर्मवीर सिंह ने कहा कि विधायक जगन प्रसाद गर्ग के विकास कार्यो में रुचि नहीं लेने से क्षेत्र में कोई विकास नहीं हो सका है। पार्षद नेहा गुप्ता ने क्षेत्र में जनकपुरी लेकर आने को अपनी भूल बताया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तय करने की बात कही। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि विकास कार्य न होने पर क्षेत्रीय जनता के आक्रोश से खुद को बचाने के लिए बहिष्कार और विरोध का रास्ता अपनाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.