Agra News: आपराधिक मुकदमे दर्ज करने के मामले में आगरा अव्वल, जानिए रेंज के दूसरे जिलों में क्या है हाल
वर्ष 2021 में आगरा रेंज में मैनपुरी जिले में सबसे कम 3199 मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2021 में आगरा में सर्वाधिक 9172 मुकदमे किए गए दर्ज। प्रदेश सरकार की मंशा है कि क्राइम कंट्रोल के लिए पीड़तों की सुनवाई कर तत्काल उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए।
आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश की सरकार द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने और पीड़ित की थाने पर सुनवाई कर तत्काल उसकी रिपोर्ट दर्ज करने निर्देशों पर अमल करने में आगरा पुलिस अव्वल है। रेंज में आगरा के अलावा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद आते हैं। वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक लगातार आगरा में भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। वर्ष 2021 में रेंज में आइपीसी की धाराओं में कुल 26,965 मुकदमे दर्ज हुए। जिसमें 9172 मुकदमे आगरा जिले में दर्ज किए गए थे।
जिला वर्ष 2021 वर्ष 2020 वर्ष 2019
आगरा 9172 9330 9905
मथुरा 8909 7371 6295
मैनपुरी 3199 3004 2885
फिरोजाबाद 5685 5388 4535
कुल मुकदमे 26965 25093 23620
वाहन चाेरी और कुल चोरियों का आंकड़ा
जिला 2021 वाहन कुल चोरी 2020 वाहन कुल चोरी 2019 वाहन कुल चोरी
आगरा 1413 1876 1175 1648 1875 2530
मथुरा 1101 1759 753 1099 871 1333
मैनपुरी 224 349 212 321 268 373
फिरोजाबाद 551 824 408 585 413 623
आइपीसी की इन धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे
डकैती, लूट, हत्या,बलवा, आगजनी, नकबजनी, रोड होल्ड अप, वाहन चोरी, फिरौती हेतु अपहरण, अन्य अपहरण, दहेज मृत्यु, छेड़छाड़, दुष्कर्म, चेन स्नेचिंग आदि प्रमुख हैं।
सर्वाधिक मुकदमे चोरी के
रेंज में दर्ज होने वाले मुकदमों में सबसे ज्यादा संख्या चोरी के मुकदमों की है। आगरा रेंज में वर्ष 2021 में चोरी के 4808 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 3289 मुकदमे वाहन चोरी हैं। इसी तरह वर्ष 2020 में कुल 3653 और वर्ष 2019 में 4859 मुकदमे चोरियों के दर्ज किए गए।
सभी थानाध्यक्षों को पीड़ित की शिकायत पर तत्काल सुनवाई कर कार्यवाही करने के निर्देश हैं। पीड़ित की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की कहा गया है।
सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी