Move to Jagran APP

बदलेगा हेरिटेज स्टेशन का नजारा

आगरा (जेएनएन): ताजनगरी में हेरिटेज स्टेशनों में शुमार आगरा फोर्ट स्टेशन के विकास का खाका तैयार हो गया है। यहां पर लिफ्ट और एक्सलेटर लगाये जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:21 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:21 AM (IST)
बदलेगा हेरिटेज स्टेशन का नजारा
बदलेगा हेरिटेज स्टेशन का नजारा

आगरा (जेएनएन): ताजनगरी में हेरिटेज स्टेशनों में शुमार आगरा फोर्ट स्टेशन का नजारा बदला हुआ नजर आएगा। यहां यात्रियों की सुविधा को एस्कलेटर और लिफ्ट लगाए जाएंगे। रेलवे कर्मचारियों की सुविधा को भी कई काम कराए जाने हैं। पिछले दिनों स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए थे।

loksabha election banner

आगरा किला और जामा मस्जिद के नजदीक बना आगरा फोर्ट स्टेशन देश के प्राचीन स्टेशनों में से एक है। वर्तमान स्टेशन जहां है वहां पूर्व में त्रिपोलिया चौक हुआ करता था, जिसे स्टेशन बनाने को तोड़ दिया गया था। दिल्ली-बांदीकुई और बांदीकुई-आगरा के बीच मीटर गेज रेल लाइन वर्ष 1874 में राजपूताना स्टेट रेलवे के गठन के समय बिछाई गई थी। उसी के बाद आगरा फोर्ट स्टेशन बना। इसकी बिल्डिंग में ब्रिटिश स्थापत्य कला की झलक मिलती है। यह स्टेशन रेलवे के ए ग्रेड के स्टेशनों में शुमार है। हाल ही में आए 2018 के 'स्वच्छ रेल- स्वच्छ भारत' सर्वे में यह स्टेशन 206 वें स्थान पर रहा। यहां यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। रेलवे की यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की योजना है। यहां पर एस्कलेटर (स्वचालित सीढि़यां), लिफ्ट आदि लगाई जानी हैं। इससे बुजुर्गो, दिव्यांगों को सुविधा होगी। यहां पर मुख्य टिकट निरीक्षकों के लिए विश्रामगृह भी बनाया जाएगा। इसके साथ कई अन्य काम कराए जाएंगे। वर्तमान में यह स्टेशन आगरा में छावनी स्टेशन के बाद दूसरा प्रमुख स्टेशन है।

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के डीसीएम/पीआरओ डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को कई काम कराए जाने हैं। धीरे-धीरे यह काम कराए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.