आगरा में हलवाई ने ग्राहकों पर फेंका खौलता तेल, तीन गंभीर रूप से झुलसे
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक हलवाई ने विवाद के बाद तीन ग्राहकों पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे ...और पढ़ें

एसएन मेडिकल कॉलेज में बैठे युवकों के परिवारीजन।
जागरण संवाददाता, आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में हलवाई ने विवाद के बाद ग्राहक मुकुल और उसके दो साथियों पीयूष एवं सोनू पर कड़ाही का खौलता तेल डाल दिया, जिससे तीनों ग्राहक गंभीर रूप से जल गए। तीनो को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार रात 10 बजे की है। छीपीटोला निवासी मुकुल थाने के पास मोहिनी डेरी पर दूध लेने गया था। उसे गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था। इसलिए हलवाई से दूध जल्दी देने को कहा। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। यह देखकर मुकुल के मित्र सोनू और पीयूष बीच बचाव करने आ गए।
इस बीच हलवाई और उसके साथियों ने कड़ाही का खौलता हुआ तेल तीनों पर डाल दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं मामले में पुलिस ने हलवाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
