विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्राम प्रहरियों को दीपावली से पहले तोहफा, मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी; पांच लाख का चिकित्सा बीमा भी

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 13 Oct 2026 10:05 PM (IST)

आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ...और पढ़ें

आगरा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरी।

आगरा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरी।

जागरण संवाददाता,आगरा। ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने वाले ग्राम प्रहरियों का मंगलवार को पुलिस लाइंस परेड मैदान में आगरा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सम्मान किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाने के साथ ही महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वह पुलिस के अभिन्न अंग हैं। उनकी सूचनाएं अपराध नियंत्रण में प्रभावी होती हैं।

आगरा जिले में लगभग 900 ग्राम प्रहरी हैं। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40 प्रतिशत वृद्धि (ढाई हजार रुपये से बढाकर साढ़े तीन हजार) और प्रत्येक वर्ष की पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार की सुविधा की घोषणा की। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम प्रहरी को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की घोषणा बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में की है।

इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट आगरा में ग्राम प्रहरी सम्मान समाराेहे आयोजित किया गया। जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक फतेहपुर सीकरी बाबूलाल चौधरी एवं डीएम मनीष बंसल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि मोबाइल फोन वितरित करने का उद्देश्य पुलिस एवं ग्राम प्रहरियों के बीच समन्वय को और मजबूत करना है। जिससे कि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करना है। पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरियों के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।