Smart City की रैकिंग में प्रदेश में दूसरे और देश में 12वें पायदान पर ताजनगरी Agra News
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने जारी की इस माह की रैंकिंग। पिछले माह की तुलना में नहीं आया कोई बदलाव।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:36 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 04:50 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी प्रदेश में दूसरे और देश में 12वें पायदान पर है। पिछले माह भी यही रैंकिंग थी। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय हर माह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रैंकिंग जारी करता है। प्रदेश में पहले पायदान पर वाराणसी है। आगरा शहर के नौ वार्डों को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जा रहा है। 23 प्रोजेक्ट पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि आगरा स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले माह तक आगरा देश के टॉप टेन शहरों में शामिल होगा।
आगरा स्मार्ट सिटी की रैंक
- पिछले साल घोषित रैंकिंग में आगरा देश में 18वें स्थान पर था।
- मार्च 2019 में आगरा 15वें स्थान पर था।
- अप्रैल 2019 में देश में 12वें स्थान पर था।
- अगस्त 2019 में देश में 11वें स्थान पर था।
- सितंबर 2019 में देश में 12वें स्थान पर था।
आगरा स्मार्ट सिटी एक नजर में
- केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।
- नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया।
- दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ।
- 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया।
- अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें