विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

eKYC न कराने पर नहीं मिलेगा सिलिंडर, आगरा में 85 हजार घरों के सामने होगा संकट

By Vidhyaram Narwar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 08 Sep 2026 03:13 PM (IST)

आगरा में 85 हजार उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई, जिससे अब उनके सिलिंडर बुकिंग पर संकट ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी को उपभोक्ता लगातार टालते रहे और अब समय हाथ से निकल गया। 85 हजार उपभोक्ता इससे वंचित रह गए हैं। एक सप्ताह का मिला मौका सोमवार को खत्म हो गया। अब इन उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग पर संकट मंडरा रहा है।

गैस कंपनियां ई-केवाईसी के बिना बुकिंग की सुविधा जारी रखेंगी या रोक देंगी, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जिले में 13 लाख 57 हजार घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। अंतिम तिथि तक 85 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है

इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और आखिरी तारीख का इंतजार करते रहे। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 85 हजार उपभोक्ता अब घरेलू सिलिंडर कैसे बुक कराएंगे। यदि कंपनियों ने ई-केवाईसी अनिवार्य करते हुए बुकिंग रोक दी तो उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ना तय है।

जरूरत के समय घरेलू सिलिंडर न मिलने पर उन्हें कमर्शियल सिलिंडर की ओर जाना पड़ सकता है, जिसकी कीमत भी जेब पर भारी पड़ेगी। सात सितंबर की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी गैस कंपनियों की ओर से आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

तारीख बढ़ेगी या ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की घरेलू सिलिंडर बुकिंग पर रोक लगेगी, इसे लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस है। लापरवाही का खामियाजा अब भुगतना पड़ सकता है।

लंबे समय से मिल रहे अवसर के बावजूद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के सामने अब घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखना चुनौती बन सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि तिथि को लेकर गैस कंपनियों ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है।