Move to Jagran APP

विघ्नहर्ता की स्थापना संग गणेशोत्सव शुरू

आगरा: देवों में प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना संग शहर में गणेशोत्सव की धूम

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:00 AM (IST)
विघ्नहर्ता की स्थापना संग गणेशोत्सव शुरू
विघ्नहर्ता की स्थापना संग गणेशोत्सव शुरू

आगरा: देवों में प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना संग शहर में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई। मंदिरों, बस्तियों, गली-मुहल्लों में बैंड-बाजों संग शोभायात्राएं निकाली गई। इसके बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। इसके अलावा घरों में भी गणपति विराजे। भजनों व भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। सुबह व शाम को आरती हुई। सनातन धर्मसभा मंदिर: शहजादी मंडी स्थित सनातन धर्मसभा मंदिर में गुरुवार सुबह गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। सुबह और रात आठ बजे प्रतिदिन आरती होगी। वासुदेव प्रसाद मित्तल, भूपेंद्र सिंह, सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा, राजनलाल गुप्ता, आशा अग्रवाल, ललित कुमार कुकरेजा, द्वारिका प्रसाद सिंह, विनोद बघेल आदि मौजूद रहे। बल्केश्वर-कमलानगर के राजा: बल्केश्वर-कमला नगर के राजा की स्थापना गणेश चौक कमलानगर में की गई। एमजी रोड से बैंडबाजों के साथ 23 फुट ऊंची ईको-फ्रेंडली प्रतिमा लेकर लोग कमलानगर पहुंचे। क्रेन से मूर्ति को स्थापित किया गया। शाम को पहुंचे मेयर नवीन जैन ने आरती की। इस दौरान पुष्प वर्षा हुई। संजय, पप्पू, राजू, राजा शर्मा, राममोहन, ¨रकी, इंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे। श्री साई सेवा मित्र मंडल: डिफेंस एस्टेट फेज-वन में गणपति प्रतिमा की स्थापना के बाद दोपहर, शाम और रात को आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। जूनियर ग्रुप के डांस कंप्टीशन के लिए हुए ऑडिशन में 76 बच्चों ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में 122 लड़कियों व महिलाओं ने हिस्सा लिया। विनीत बत्रा, हार्दिक गोयल, पीयूष मंगल, राहुल अरोड़ा, अनुज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संजय सत्यदेव मौजूद रहे। शेखर रेजीडेंसी: पश्चिमपुरी सिकंदरा स्थित शेखर रेजीडेंसी में सुबह शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। मूर्ति स्थापना के साथ कलश स्थापित किए गए। शाम को कथा, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। एससी झा, संजय गोयल, राजेश जौहरी, सर्वेश भटनागर, एमपी सिंह मौजूद रहे। पा‌र्श्वनाथ पंचवटी: पा‌र्श्वनाथ पंचवटी महिला मंडली द्वारा राधा-कृष्ण मंदिर में गणपति को विराजमान किया गया। गौरा पार्वती के लाल झूले पालना, मैं सुमरु देव गणेश मनाऊं.. भक्ति गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुमन चाहर, सोनल बडोला, उमा सिंह, चांदनी भोजवानी, स्वाति मेहंदीरत्ता, मिनी छाबड़ा आदि मौजूद रहीं। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन: नाचते-गाते हुए श्रद्धालुओं ने पांच ब्लॉक में डोले को भ्रमण कराने के बाद श्रीराम हनुमान मंदिर स्थित पंडाल में गणपति को विराजमान किया। पंडित दिनेश शर्मा ने आरती कराई। श्याम भोजवानी, कुंदन लाल सहगल, पंकज सचदेवा, पंकज भाटिया, हेमंत गिडवानी, अमित भाटिया, राकेश पुरी मौजूद रहे। बालाजी युवा मंडल: बालाजी युवा मंडल ने कमलानगर के दाऊजी मिष्ठान भंडार से गायत्री शक्तिपीठ बालाजी नगर तक शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों के साथ भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की प्रतिमा को लाया गया। प्रतिमा स्थापना, पूजा व महाआरती हुई। दोपहर तीन से पांच बजे तक महिला मंडल ने भजन गाए। शाम को इस्कॉन मंदिर द्वारा भजन संध्या, आरती व प्रसाद वितरण हुआ। गुरु ठाकुर नाथ सेवा समिति: सोमनाथ धाम, शाहगंज में डॉ. शंकरनाथ योगी के सानिध्य में 22वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पं. भूपेंद्र शर्मा ने प्रतिमा की स्थापना कराई। हेमंत भोजवानी ने बताया कि प्रतिमा फाइबर की बनी है, जिसका विसर्जन नहीं होगा। छोटी प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। योगी रुद्रनाथ व जहाजनाथ के अनुसार प्रतिदिन सुबह-शाम आरती व भजन होंगे। अखिलेश्वर महादेव मंदिर: रोडवेज कॉलोनी के मंदिर से कलश यात्रा व गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। शशि शर्मा, डॉ. श्वेता रावत, अनिल अरोड़ा संघर्ष, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। गणेश सेवा समिति: यमुना पार में गणपति प्रतिमा स्थापित कराई गई। विधायक रामप्रताप सिंह चौहान और एसओ एत्माद्दौला कमलेश कुमार ने आरती उतारकर महोत्सव की शुरुआत कराई। महिला संगठनों ने मनाई गणेश चतुर्थी

loksabha election banner

माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब, महिला संस्कार, संस्कृति व संगम की सामूहिक बैठक होटल अतिथि वन वाटर व‌र्क्स में हुई। ईको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। सदस्याओं ने आरती कर मोदक का भोग लगाया। वाराणसी में 16 सितंबर से होने वाली तृतीय कैबिनेट की बैठक की जानकारी दी गई। अध्यक्ष शशि राजेंद्र, गिरीश बाला, निशा, ज्योति, सीमा, माया, शशि, कुमुद, सुनीता, बबिता आदि मौजूद रहीं। माथुर वैश्य झांझर क्लब ने शांति नगर में गणेश पूजा की। शैलजा, सुनीता, अनीता, बबिता, जागृति, सीमा, नीरज, बीना, रुचि, कविता, अनुराधा, ममता, सुमन, अंजलि व रुचि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.