आगरा, जागरण संवाददाता। Aga Fort में आने वाले समय में पर्यटक सीधे प्रवेश पा सकेंगे। उन्हें टिकट विंडो पर लंबी लाइनों में लगे पर्यटको से नहीं जूझना पड़ेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) स्मारक के बाहर बनी टिकट विंडो का हाल सुधारने जा रहा है। टिकट विंडो को उद्यान की दिशा में बनाया जाएगा। वहां पर्यटकों की लाइन लगने से आगरा किला तक पर्यटकों की सीधी पहुंच हो जाएगी।
अमर सिंह गेट से मिलती है एंट्री
आगरा किला में पर्यटकों को अमर सिंह गेट से प्रवेश मिलता है। सुरक्षा कारणों की वजह से करीब पांच-छह वर्ष पूर्व आगरा किला के अंदर स्थित टिकट विंडो को बाहर बनाने के साथ ही सुरक्षा जांच भी बाहर करना शुरू किया गया था। अमर सिंह गेट को जाने वाले रास्ते के दाईं तरफ टिकट विंडो बनी हुई हैं। यहां पर्यटकों के टिकट की लाइन में लगने की वजह से पर्यटकों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान को एएसआइ द्वारा इन दिनों टिकट विंडो की व्यवस्था को सुधारने का काम किया जा रहा है।
उद्यान की दिशा में बनेगा टिकट विंडो
टिकट विंडो को अब उद्यान की दिशा में बनाया जाएगा। उद्यान की दिशा में टिकट विंडो होने से पर्यटक उद्यान में टिकट लेने के लिए खड़े होंगे। इससे अमर सिंह गेट को जाने वाले रास्ते पर भीड़ नहीं लगेगी। किले के बाहर पाथवे को सुधारने का काम भी एएसआइ कर रहा है।
अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि 15 दिसंबर तक पाथवे और टिकट विंडो को सुधारने का काम कर लिया जाएगा। यहां खड़े होने वाले वाहनों को रोकने को पुलिस-प्रशासन से अनुरोध किया गया है।
ये भी पढ़ें...
Agra Fort ये जगहें हैं खूबसूरत
अकबर ने 1558 में इसे अपनी राजधानी बनाया और पूरे 8 साल तकरीबन 4000 कारीगरों ने मिलकर इस किले को तैयार किया। 1573 में ये पूरा बनकर तैयार हुआ। यहां जोधाबाई महल भी है।
दीवान-ए-आम
ये शाहजहां द्वारा बनाया गया हॉल है। पहले इसे लाल रंग के पत्थर से बनाया गया था लेकिन बाद में यूनिक लुक देने के लिए सफेद संगमरमर से बनाया गया।
दीवान-ए-खास
यहां जनता दरबार लगता था। जहांगीर का सिंहासन इस जगह को बनाता था खास।
शीश महल
शीशों से सजा हुआ महल। दीवारों पर छोटे-छोटे शीशे लगे हुए हैं जो मुगलों के समय में वस्त्र बदलने का कमरा हुआ करता था।
मुसम्मन बुर्ज
एक ऐसा टॉवर है जो अष्टकोणीय है और यहां से ताजमहल बहुत ही खूबसूरत और साफ दिखाई देता है।
अकबर महल
अकबर का मशहूर महल आज भी इसमें है। जहां अकबर में अपनी अंतिम सांसें ली थी। पूरा महल लाल रंग के पत्थरों से बना हुआ है।
खास महल
सफेद संगमरमर से बना हुआ यह महल रंगसाजी की बेमिसाल निशानी है।
नगीना मस्ज़िद
खासतौर से महिलाओं के लिए बनाया गया मस्जिद है जिसके अंदर महिला मीना बाजार था जिसमें केवल महिलाएं ही सामान बेचती थी।
ये भी पढ़ें...