Move to Jagran APP

Agra Fort: आगरा के स्‍मारकों में स्‍वच्‍छता का 'सरताज', आगरा किला को मिला अब ये एक और खिताब

वर्ष 1983 में यूनेस्को ने घोषित किया था विश्व धरोहर स्थल। संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2016 में आदर्श स्मारक घोषित किया था। अब जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा आगरा किला को स्वच्छ प्रसिद्ध स्थल चुना गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 01:08 PM (IST)
Agra Fort: आगरा के स्‍मारकों में स्‍वच्‍छता का 'सरताज', आगरा किला को मिला अब ये एक और खिताब
जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने आगरा किला को स्वच्छ प्रसिद्ध स्थल चुना है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा किला की शान में एक और 'ताज' जुड़ गया है। देशभर में चुने गए 12 प्रसिद्ध स्वच्छ स्थलों में इसे शामिल किया गया है। वर्ष 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल और वर्ष 2016 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आदर्श स्मारक घोषित किया गया था।

loksabha election banner

ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों में से करीब 50 फीसद पर्यटक आगरा किला देखने जाते हैं। उन्हें किले में बने भवन आकर्षित करते हैं। सैलानी उस मुसम्मन बुर्ज को देखने भी आगरा किला आते हैं, जहां से औरंगजेब की कैद में आठ वर्ष तक रहा शाहजहां ताजमहल देखा करता था। जीवन के अंतिम पल उसने यहां गुजारे थे। स्मारक में सुंदर भवन तो हैं ही, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने साफ-सफाई की भी यहां अच्छी व्यवस्था की हुई है। यही वजह है कि उसे देश के प्रसिद्ध स्वच्छ स्थलों में चुना गया है। जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा आगरा किला को स्वच्छ प्रसिद्ध स्थल चुना गया है।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि देश के प्रसिद्ध स्वच्छ स्थलों में आगरा किला का चुना जाना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। विभाग द्वारा स्मारकों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

11वीं शताब्दी से मिलता है उल्लेख

एएसआइ द्वारा आगरा किला पर तैयार कराए गए ब्रोशर के अनुसार आगरा किला का उल्लेख 11वीं शताब्दी से इतिहास में मिलता है। महमूद गजनवी के आक्रमण (1080 ईस्वी) के समय आगरा किला का उल्लेख चौहान राजाओं के किले के रूप में आता है। माना जाता है कि बादल सिंह ने 1475 ईस्वी में ईंटों से बादलगढ़ का किला बनवाया था। इसी के अवशेषों पर सिकंदर लोदी ने पठानों का किला बनवाया। हुमायूं का राज्याभिषेक वर्ष 1530 में आगरा किला में ही हुआ था। मुगल शहंशाह अकबर ने 1565-73 ईस्वी के दौरान इस किले का निर्माण रेड सैंड स्टोन से करवाया था। शहंशाह शाहजहां ने यहां कई सुंदर भवन बनवाए। 1764 में इसे महाराजा सूरजमल ने जीता था। वर्ष 1803 तक यह मराठों आैर उसके बाद अंग्रेजों के अधिकार में रहा। वर्तमान में भी किले का दो-तिहाई भाग सेना के अधिकार क्षेत्र में है।

यहां हैं कई स्मारक

-शीश महल, मुसम्मन बुर्ज, मोती मस्जिद, मीना मस्जिद, नगीना मस्जिद, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, जहांगीरी महल, रतन सिंह की हवेली, अंगूरी बाग समेत कई दर्शनीय स्मारक आगरा किला में हैं। इनमें से शीश महल, मुसम्मन बुर्ज, दीवान-ए-खास, रतन सिंह की हवेली, मोती मस्जिद में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

आगरा किला का देश के 12 स्वच्छ प्रसिद्ध स्थलों में चुना जाना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इसके लिए बधाई का पात्र है। साउंड एंड लाइट शो को पुन: शुरू कराया जाए। कृत्रिम प्रकाश में किले को रोशन किया जाए।

-राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा

आगरा किला के स्वच्छ प्रसिद्ध स्थलों में चुने जाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की जा रही देखरेख की बहुत बड़ी भूमिका है। आगरा किला के बंद हिस्सों को पर्यटकों के लिए खोल देना चाहिए, इससे यहां पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी।

-राकेश चौहान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.