आगरा में खुलने जा रहा 'नगर वन', शहर के बीचों-बीच मिलेंगे जंगल जैसे नजारे
आगरा के खंदारी स्थित नगला बूढ़ी में वन विभाग द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से 'नगर वन' विकसित ...और पढ़ें

नगला बूढ़ी के पास तैयार किए गए नगर वन में बच्चों के लिए एक्टिविटी पार्क भी बनाया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताज नेचर वाॅक के जैसा पार्क वन विभाग की ओर से विकसित किया जा रहा है। खंदारी स्थित नगला बूढ़ी में नगर वन विकसित हो रहा है। इस हरित क्षेत्र को अक्टूबर से आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से चल रहे काम में झूले, वाॅच टावर और कच्ची पगडंडी शामिल होंगी।
जिससे शहरवासी और पर्यटक प्रकृतिक चीजों को आनंद ले सकें। वर्तमान में पार्क को सजा जा रहा है, कुछ झूले लग चुके हैं। कच्ची सड़क पर चलते हुए चारों ओर पौधे और खुला मैदान नजर आता है। यहां पक्की सड़क इसलिए नहीं बनाई जा रही, जिससे प्राकृतिक एहसास बना रहे। वाॅच टावर से पूरा परिसर देखा जा सकेगा।
बच्चों के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। यह सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि शहर के बीच हरियाली का टुकड़ा होगा। प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया काम तेजी से चल रहा है। ताज नेचर वाक की तरह यहां भी प्रकृति के साथ समय बिताने का माहौल बनाया जा रहा है। पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के लिए यह खुला हरित पार्क बनेगा।
अक्टूबर में इसे आम जनता के लिए खोला जा सकता है। सुबह-शाम टहलने, पक्षी देखने और परिवार के साथ समय बिताने वाले यहां आ सकेंगे। विभाग का जोर इस बात पर है कि सुविधाएं तो हों, लेकिन जंगल जैसा अहसास कम न हो। समय पर काम पूरा हुआ तो अक्टूबर से शहर के भीतर एक नया हरित कोना मिल जाएगा।
