Move to Jagran APP

आगरा महोत्सव में बिखरा फैशन का जलवा

रविवार को देर रात का परिवार के साथ लोगों ने उठाया मेले में लुत्फ कृष्णा चौधरी व राशि गोयल फेस ऑफ आगरा बने

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:02 AM (IST)
आगरा महोत्सव में बिखरा फैशन का जलवा
आगरा महोत्सव में बिखरा फैशन का जलवा

आगरा,जागरण संवाददाता। कोठी मीना बाजार में चल रहे आगरा महोत्सव में रविवार को मॉडल्स ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा। छुट्टी का दिन होने के चलते दोपहर से लेकर रात तक लोगों की भीड़ रही। फैशन शो के साथ लोगों ने झूले और खानपान का लुत्फ उठाया।

prime article banner

आगरा महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एससी आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने किया। रात आठ बजे फैशन शो शुरू हुआ। इसमें फेस ऑफ आगरा फैशन शो में मॉडल्स ने पहले राउंड में रैंपवॉक कर अपना परिचय दिया। दूसरे राउंड में इंडो वेस्टर्न परिधान प्रस्तुत किए। मॉडल्स की हर अदा पर जमकर तालियां बजीं। कृष्णा चौधरी व राशि गोयल फेस ऑफ आगरा बने। फैशन शो का आयोजन फैशन डिजायनर प्रिया बंसल द्वारा किया गया। निर्णायक शिल्पा माहेश्वरी व नितिन मित्तल रहे। नारी के रूप अनेक थीम पर आयोजित फेस ऑफ आगरा सीजन थ्री में स्लम स्टार डासर ग्रुप के बच्चों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, पूरन डावर, सुरेश चंद्र गर्ग, गौरव बंसल, पीपी सिंह चौहान, प्रशात चौहान, एकता जैन आदि उपस्थित रहे। बच्चों ने बनाई रंगोली

ग्लैम फैशन एकेडमी द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने मनमोहक रंगोलियां बनाई। प्रतियोगिता का संचालन शिवानी मिश्रा ने किया। फायर पान बन रहा आकर्षण का केंद्र

आगरा महोत्सव में आने वाले लोगों के बीच फायर पान आकर्षण का केंद्र बन रहा है। गेट में एंट्री करने के साथ ही पान की स्टॉल लगी है। परिवार के साथ आने वाले लोग इस पान को खा रहे हैं। इस पान को खाने का वीडियो भी बना रहे हैं। यहां पर 25 रुपये से लेकर 60 रुपये तक के पान हैं। इसके अलावा मेले में बनारस का अचार, भादौई का कारपेट को पसंद किया जा रहा है। लखनऊ के चिकन के कुर्ते का युवा खरीदार ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कलकत्ता की साडि़यां व पटियाला की जूतियां भी पसंद की जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.